पानीपत। समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि में संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने सोमवार को 46 प्रांत प्रचारकों और उनके सहयोगियों के साथ बैठक की। इसमें संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और कार्य विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ. मोहन भागवत ने पदाधिकारियों से कहा कि वे प्रतिनिधि सभा के निर्णयों को शाखाओं और क्षेत्रों तक लेकर जाएं। शताब्दी वर्ष में शाखाओं की संख्या बढ़ाएं। व्यापक गृह एवं ग्राम संपर्क के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव बैठक करें। बैठक में प्रांत प्रचारकों ने अपने अनुभव साझा किए।
संघ के कार्यों की दिशा और प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न प्रांतों में चल रही शाखाओं, सेवा कार्यों तथा सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। बैठक के बाद प्रांत प्रचारक लौट गए। वहीं 17 मार्च को सरसंघचालक मोहन भागवत क्षेत्र प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे।
छत पर बनाएं किचन गार्डन सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा कि वे घर की छत पर किचन गार्डन बनाएं। उसमें देसी गाय के गोबर व गोमूत्र की खाद का उपयोग करें, जिससे गोसंवर्धन में सभी सहयोग कर सकते हैं। हरित घर बनाने का संकल्प ले सकते हैं, घर में पालीथीन न्यूनतम उपयोग, जल संरक्षण आदि प्रयास किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *