ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अस्वस्थ होने के दौरान अम्बाला छावनी के विकास हेतु कई प्रोजेक्ट मंजूर करवाए व विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि जारी की
भाजपा पदाधिकारी बोले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जोश व जुनून सभी के लिए मिसाल
अम्बाला/चंडीगढ़, 17 मार्च – भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी कोर कमेटी की बैठक आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई जिसमें सभी सदस्यों ने ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के अस्वस्थ होने के बावजूद अम्बाला छावनी के विकास में निरंतर जुटे रहने पर उनका आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बीते लगभग एक माह में अस्वस्थ होने के बावजूद इस अवधि में अम्बाला छावनी के विकास के लिए दिन-रात निरंतर कार्य कर विकास कार्यों को गति देते हुए नई गाथा लिख दी है। इस अवधि में उन्होंने कई विकास कार्यों को सरकार से मंजूरी दिलाते हुए बड़ी सौगातें दी है जिसका जनता को लाभ मिलेगा। सदस्यों ने कहा कि मंत्री अनिल विज की यह ऊर्जा सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक मिसाल है और जनसेवा के लिए उनका जोश व जुनून प्ररेणास्त्रोत है।
भाजपा कोर कमेटी सदस्यों ने बताया कि अस्वस्थ होने की अवधि में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सात नए सेक्टर विकसित होंगे जिससे शहर का दायरा बढ़ेगा और भविष्य में अम्बाला महानगर बन जाएगा। यह सेक्टर घसीटपुर, बुहावा, शाहपुर, ब्राह्मण माजरा, करधान, सरसेहड़ी, चंदपुरा, मच्छौंडा, उगाड़ा, दुखेड़ी, सलारहेड़ी, रांवला, मंगलई, सम्भालखां में लगभग एक हजार एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होंगे
इसी तरह उन्हांने अम्बाला छावनी में 58 करोड़ रुपए की लागत से 89 किलोमीटर लंबी स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज पाइप लाइन को मंजूरी मिली है और इस योजना के तहत बीसी बाजार, लालकुर्ती, आउटर लार्ज रोड (बिजली बोर्ड दफ्तर से एसडी विद्या स्कूल तक), ट्रिब्यून कालोनी, गोविंद नगर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सुभाष कालोनी, कस्तूरबा कालोनी के अलावा अन्य कालोनियों में स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डाली जाएगी। इसी प्रकार दूसरे चरण में शेष अम्बाला छावनी में पाइप लाइन डालने के कार्य का प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजा है।
इसी प्रकार अम्बाला क्लब परिसर में अल्ट्रा मार्डन तकनीक से दो लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि मंत्री अनिल विज द्वारा अपने स्वैच्छिक कोष से नगर परिषद को जारी की गई है। यहां खिलाड़ियों के लिए दिन-रात खेलने की सुविधा होगी।
मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला से चंडीमंदिर, कालका-शिमला का सफर अब पहले से आसान होगा। डेराबस्सी से जीरकपुर बाईपास की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 10 किलोमीटर लंबा एलीवेटिड (जमीन से ऊंचा) रोड बनाने की मंजूरी मिली है जिससे अम्बाला से आने वाले वाहनों को सीधा बिना रूके जीरकपुर बाईपास पर जोड़ा सके और जीरकपुर बाईपास से वह सीधे चंडीमंदिर, कालका व शिमला के लिए जा सके। यह 10 किलोमीटर लंबा नया एलीवेटिड रोड निर्माणाधीन अम्बाला-मोहाली हाईवे से शुरू होकर सीधा जीरकपुर बाईपास पर मिलेगा जिसपर लगभग 1464 करोड़ की लागत लगेगी।
इसी प्रकार मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर तीसरी और चौथी रेल लाइन निर्माण के लिए रेलवे ने “फाइनल लोकेशन सर्वे” (एफएलएस) को रेलमंत्री द्वारा हरी झंडी दे दी है। नई लाइन बिछाने के लिए अब जल्द सर्वे का कार्य प्रारंभ होगा जिसका लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से शाहपुर की 13 एकड 5 कनाल और 4 मरला भूमि पर ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के लिए लगभग 11.65 करोड रुपए की राशि को मंजूरी मिली है। ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना से प्रति सप्ताह सैकड़ों वाहनों की फिटनेस जांची जाएगी।
वहीं मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगिया मंडी में नए कमरों के निर्माण 50 लाख रुपए की राशि, श्री माता महारानी दुर्गा देवी मंदिर गिहारा समाज धर्मशाला निर्माण हेतु 20 लाख रुपए और शाहपुर स्थित धर्मशाला निर्माण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 20 लाख रुपए की राशि अपने स्वैच्छिक कोष से प्रदान की।
आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक के दौरान नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता विपिन खन्ना, सुरेंद्र बिंद्रा, बलविंद्र सिंह शाहपुर, राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान, आशीष अग्रवाल, जसबीर जस्सी, मदनलाल शर्मा, पुनीत सरपाल, नरेंद्र राणा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, भरत कोछड़, संजीव वालिया, बीएस बिंद्रा, अजय बवेजा, बलित नागपाल, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
