शाहबाद, 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा मामले और खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में तथा मॉय भारत भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में अस्मिता पहल के अंतर्गत शाहबाद के मारकंडेश्वर नेशनल ग्राउंड में महिला खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से बड़ी संख्या में बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल, फिटनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना और खेलों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल महिलाओं के आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उप निदेशक मॉय भारत, सुरमयी शर्मा ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियाँ महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली की भावना को भी विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा आगे बढक़र विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस खेल आयोजन का संचालन हॉकी खिलाड़ी हरजिन्द्र कौर तथा हॉकी कोच गुरबाज सिंह के समन्वय से किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी लखविन्द्र कौर कोच जसदीप सिंह, एथलेटिक्स कोच गुरनाम सिंह, गोपाल तंवर,सुखविन्द्र सिंह,हरप्रताप सिंह, लखविन्द्र सिंह तथा राजेश तंवर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन लखविंदर सिंह द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ का आयोजन अंडर-13, अंडर-18 तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्गों में किया गया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पदक प्रदान किए गए। जिसमें 100 मीटर दौड़  अंडर-13 वर्ग में  प्रथम अंशुल, द्वितीय तामसा, तृतीय भावना रही। इसी तरह अंडर-18 वर्ग में प्रथम नेहा,द्वितीय अंजली, तृतीय फरीन तथा 18 वर्ष से अधिक वर्ग में प्रथम सिमरन,द्वितीय हिमांशी, तृतीय नेहा रही।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 200 मीटर दौड़  अंडर-13 वर्ग में प्रथम अंशुल, द्वितीय भावना ,तृतीय तामसा रही, अंडर-18 वर्ग में प्रथम नेहा, द्वितीय गुरनूर कौर, तृतीय फरीन, 18 वर्ष से अधिक वर्ग में प्रथम सिमरन,द्वितीय रजनी, तृतीय हिमांशी, 400 मीटर दौड़ अंडर-13 वर्ग में प्रथम अंशुल, द्वितीय भावना, तृतीय तामसा, अंडर-18 वर्ग प्रथम गुरनूर कौर, द्वितीय गुंजन, तृतीय फरीन रही। इसी तरह 18 वर्ष से अधिक वर्ग में प्रथम सिमरन, द्वितीय प्रियंका, तृतीय सुहानी रही। उन्होंने कहा कि   इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *