गिहारा समाज सोसाइटी धर्मशाला निर्माण हेतु 20 लाख रुपए राशि प्रदान की
अम्बाला/चण्डीगढ, 08 मार्च –  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को इस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अद्भुत काम किया है और यह दिन हमें उनका समर्थन करने और उनका सम्मान करने की याद दिलाता है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर आज अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कई महिलाएं पहुंची जिन्हें मंत्री अनिल विज ने शुभकामनाएं दी।
श्री विज ने कहा कि महिलाओं की खुशी और सफलता समाज को मजबूत बनाती है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, समाज में उनके योगदान और लैंगिक समानता की आवश्यकता को बताता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यह दिन उन सभी महिलाओं को याद करने और सराहने का है, जिन्होंने शिक्षा, खेल, विज्ञान, कला, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह हमें याद दिलाता है कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर अवसर, वेतन और नेतृत्व की जगह मिलनी चाहिए। यह लड़कियों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करता है और उन्हें सशक्त बनाने का संदेश देता है। यह महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के लिए नई नीतियों और सुधारों की मांग करने का अवसर भी देता है।
आज भाजपा पार्षद डा. शशि लोंगिया के साथ भाजपा शास्त्री मंडल से नीलम शर्मा, प्रवीण जैन, ज्योति रानी, रितु पांडे, सुनीता पाटिल, दनिशा यादव, आरती शर्मा, हिमानी जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उनके आवास पर पहुंची जिन्हें ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शुभकामनाएं दी।

गिहारा समाज सोसाइटी धर्मशाला निर्माण हेतु 20 लाख रुपए राशि प्रदान की
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास पर आज श्री माता महारानी दुर्गा देवी मंदिर गिहारा समाज धर्मशाला निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की राशि अपने स्वैच्छिक कोष से प्रदान की। इससे पहले सोसाइटी सदस्यों ने निर्माण कार्य को लेकर आर्थिक मदद की गुहार ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष लगाई थी। मंत्री अनिल विज द्वारा 20 लाख की राशि प्रदान करने पर पार्षद गौरव सैनी, रमेश सैनी, सुधीर कुमार गिहारा, सुधीर डिम्पी गिहारा, राजन गिहारा, राम रत्न व अन्य ने उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *