पंचकूला। 590 करोड़ के बैंक घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े एक प्रकरण की जांच के दौरान कई खाताधारकों के बैंक खाते अस्थायी रूप से फ्रीज-राशि होल्ड किए जाने के संबंध में आमजन से अपील जारी की है।
यदि किसी व्यक्ति या फर्म इत्यादि को लगता है कि इस प्रकरण में उसकी या उनसे संबंधित फर्म के खाता की दर्ज धोखाधड़ी के मामले से किसी प्रकार से संबंधित नहीं है और उसका खाता गलत फ्रीज किया गया है तो वह अपना प्रतिवेदन (रिप्रेजेटेंशन) राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भेज सकता है।
इसके लिए संबंधित खाताधारक एसीबी के टोल-फ्री व्हाट्सएप नंबर 941-7891064 पर अपना लिखित रिप्रेजेटेंशन भेज सकते हैं।
विजिलेंस ब्यूरो ने आश्वासन दिया है कि प्राप्त प्रतिवेदनों की गंभीरता से समीक्षा या जांच की जाएगी और 48 घंटों के भीतर संबंधित व्यक्ति को उसके प्रतिवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
