कुरुक्षेत्र 7 मार्च। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए एक महिला आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुरुक्षेत्र पुलिस ने हरियाणा सरकार के आदेशानुसार नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गांधीनगर वासी महिला को (पीआईटी/एनडीपीएस एक्ट) के तहत एक वर्ष के लिए पाबंद कर जिला कारागार भेज दिया है।
जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस नशा तस्करी की चेन तोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गांधीनगर वासी महिला आरोपी पार्वती को एक वर्ष के लिए पाबंद करते हुए कारागार भेजा गया है। आरोपी महिला के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र के थाना कृष्णा गेट, शहर थानेसर व सदर थानेसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि महिला आरोपी के खिलाफ पीआईटी (एनडीपीएस एक्ट) के तहत कार्रवाई करने के लिए हरियाणा सरकार से पत्राचार किया गया था। सरकार से अनुमति मिलने के बाद आरोपी को पाबंद कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
बार-बार अपराध करने वालों पर पीआईटी एक्ट के तहत होती है कार्रवाई : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि पीआईटी (एनडीपीएस एक्ट की धारा-3) के तहत यदि कोई आरोपी नशीले पदार्थों के मामलों में बार-बार संलिप्त पाया जाता है, तो राज्य सरकार की अनुमति लेकर उसे अपराध करने से रोकने के लिए एक निश्चित अवधि के लिए पाबंद कर कारागार भेजा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस अब तक दो आरोपियों के खिलाफ इस धारा के तहत कार्रवाई कर चुकी है और भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नशा तस्करी में शामिल आरोपियों की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इस संबंध में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
वर्ष 2026 में जिला कुरुक्षेत्र में 3 आरोपियों पर हुई पिट एक्ट के तहत हुई कार्रवाई: डीएसपी मुख्यालय
जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस नशा तस्करी की चेन तोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले जिला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा-3 के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपी जिशान खान उर्फ़ माटा वासी बपदा जिला कुरुक्षेत्र व सौरभ उर्फ़ वैरभ वासी वशिष्ठ कॉलोनी थानेसर को पाबन्द करके जिला कारागार भेजने की कारवाई की गई थी। अब गांधीनगर वासी महिला आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा की भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ।
