वायु प्रदूषण, पृथ्वी बचाओ, प्रकृति, स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रौद्योगिकी व मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी थीम पर आधारित रहेगी प्रतियोगिता, प्रतिभागी टीमें 11 मार्च तक करवाएं पंजीकरण।
करनाल 6 मार्च,
      स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के बीच नगर निगम करनाल आगामी 12 मार्च को कला संगम-3 प्रतियोगिता आयोजित करवाने जा रहा है। महाराजा अग्रसेन चौक से आई.टी.आई. चौक को जाने वाली सडक़ पर श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के सामने भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र की दीवार पर प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में वायु प्रदूषण, पृथ्वी बचाओ, प्रकृति, स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रौद्योगिकी व मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी थीम पर चित्रकारी करवाई जाएगी। प्रतिभागी टीम 11 मार्च 2026 तक पंजीकरण करवा सकते हैं, इसके लिए जल्द ही गूगल लिंक जारी कर दिया जाएगा। गूगल लिंक को नगर निगम करनाल की सोशल मीडिया साईट्स पर भी अपलोड किया जाएगा। प्रतियोगिता का समय प्रात: 9 बजे से सांय 4 बजे तक रहेगा। उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में छात्रों द्वारा अपने नए-नए विचार चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को आगे बढऩे का अवसर मिलता है और स्वच्छता के लिए नई-नई रचनाएं प्राप्त होती हैं।
यह रहेंगे नियम व शर्ते-
1. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी टीमों की अधिकतम संख्या 10 होगी, जिसे बढ़ाने व घटाने का अधिकार नगर निगम आयुक्त के पास सुरक्षित रहेगा।
2. इस प्रतियोगिता में किसी भी संस्थान व प्रबंधन की टीम भाग ले सकती है।
3. एक टीम में अधिकतम 4 से 5 प्रतिभागी हो सकते हैं, जिनकी न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
4. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को पर्याप्त अनुभव होना चाहिए।
5. जिस भी टीम को पूर्व में केन्द्र स्तर, राज्य स्तर व जिला स्तर पर पुरस्कार मिल चुका होगा, उन्हें वरियता दी जाएगी।
6. प्रतियोगिता में प्रयोग किए जाने वाला सारा सामान जैसे पेंट, ब्रश, जलपान आदि की व्यवस्था नगर निगम करनाल द्वारा की जाएगी।
7. प्रतिभागी टीमों को निर्धारित थीम पर आधारित चित्रकारी करनी होगी। जिस टीम की चित्रकारी सबसे सुंदर संदेश व सबसे अधिक प्रेरणादायक होगी, उस टीम को पुरस्कार में वरियता दी जाएगी।
8. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के कार्य का आंकलन नगर निगम आयुक्त द्वारा गठित ज्यूरी द्वारा किया जाएगा।
9. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 11000 रुपये, द्वितीय आने पर 5500 रुपये एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली प्रतिभागी टीम को 3100 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *