दिशा की बैठक में लोकसभा सांसद श्री वरूण चौधरी ने की शिरकत।
अंबाला 6 मार्च-
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का आयोजन पंचायत भवन अम्बाला शहर में किया गया। जिसमें लोकसभा सांसद श्री वरुण चौधरी ने अध्यक्ष के तौर पर शिरकत की और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने पिछली बैठक के दौरान जिन विषयों पर चर्चा करते हुए विस्तार से समीक्षा करते हुए जानकारी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विराट, जिला परिषद के चेयरमैन मक्खन सिंह लबाणा, नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर, एएमसी दीपक सूरा, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम विनेश कुमार मौजूद रहें।
बैठक में लोकसभा सांसद ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम, राष्ट्रीय कैरियर सेवा, ई-श्रम पोर्टल, राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन, खेलों इंडिया, भारत नेट, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजीटल साक्षरता अभियान, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, डिजीटल इंडिया,  प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना, अमरूत योजना, जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान-पीएम कुसुम, पीएम स्वनिधि, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, पोषण अभियान, समेकित बाल विकास योजना, डिजीटल इंडिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन शहरी व ग्रामीण, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, समग्र शिक्षा, बाल सरंक्षण एवं सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन के साथ-साथ ऐजेंडे में रखे बिन्दूओं बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने बैठक के दौरान डिजीटल इंडिया-अटल सेवा केन्द्र के विषय से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन की वैबसाईट ड्डद्वड्ढड्डद्यड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पर जितनी भी योजनाएं क्रियान्वित हैं वह सभी अंकित होनी चाहिए ताकि आमजन को योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने में सुगमता हो। इसके साथ-साथ उन्होंने अटल सेवा केन्द्र के तहत कहा कि जो भी सीएचसी बिना लाईसैंस के सीएचसी बोर्ड चश्पा कर रहे हैं या किसी का लाईसैंस रद्द हो चुका है वह ऐसा कार्य न करें। यदि इसके बावजूद कोई ऐसा कार्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ-साथ उन्होंने सम्बन्धित विभाग को यह सुनिश्चित करने निर्देश दिए कि कोई भी सीएचसी योजनाओं से सम्बन्धित कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूल न करें। उन्होंने इस मौके पर यह भी बताया कि नगर निगम, नगर परिषद, नगरपालिका से सम्बन्धित जगहों पर शिकायत दर्ज करने से सम्बन्धित हैल्पलाईन नम्बर जारी करने बारे निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत समिति की अनुशंसा पर यह कार्य सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने सफाई व्यवस्था के कार्य के तहत भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि स्वच्छता रैंकिग में अच्छा स्थान हासिल किया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व आंगनवाडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समेकित बाल विकास योजना के तहत यदि कहीं पर भी कोई बच्चा स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोर पाया जाता है ऐसे बच्चों का चयन करते हुए उसकी सम्बन्धित डाक्टर से स्वास्थ्य की जांच करवाना सुनिश्चित करें। समग्र शिक्षा के तहत भी उन्होंने समीक्षा करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें बताया गया है कि जिले में 85 क्लासरूम व 20 शौचालयो की मरम्मत का कार्य किया जाना है। उन्होंने इस कार्य को बेहतर समन्वय के साथ करने बारे कहा और कहा कि यह कार्य भी समिति की अनुशंसा के अनुसार हुआ है। इसके साथ-साथ उन्होने सरकारी प्रेमनगर स्कूल में एक अन्य शौचालय बनाने की व्यवस्था बारे भी निर्देश दिए। उन्होंने खेलो इंडिया विषय के तहत मिनी स्टेडियमों की व्यवस्थाओं के साथ-साथ अन्य जानकारी हासिल की। जिला खेल अधिकारी राम कुमार ने सांसद को अवगत करवाते हुए बताया कि लाहा में 23.40 लाख रूपए की लागत से स्टेडियम से सम्बन्धित कार्य किया जा रहा है जिसमें मरम्मत का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। बड़ागढ़ में एस्टोट्रफ के साथ-साथ बिचपडी में स्टेडियम से सम्बन्धित विकास कार्य चल रहे हैं। लोकसभा सांसद ने मिनी स्टेडियम के तहत क्या-क्या व्यवस्थाएं है इसकी रिपोर्ट समिति को देने बारे कहा।
पीएम स्ट्रीट वैंडर योजना के तहत उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से निर्देश दिए कि ऐसे स्ट्रीट वैंडरों के लिए पूरे जिले में समुचित व्यवस्था की जाए और इसके साथ-साथ उन्होंने स्ट्रीट लाईट से सम्बन्धित विषय पर भी  जानकारी लेते हुए कहा कि वार्ड वाईज स्ट्रीट लाईट लगने की रिपोर्ट समिति को दें और यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी गली बिना स्ट्रीट लाईट के न रहे। राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत उन्होंने प्रशिक्षण संबधी जानकारी हासिल की। सुकन्या समृद्वि योजना पर उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण योजना है और इस योजना के तहत बेहतर ब्याज उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होने शिक्षा विभाग व डाक विभाग को निर्देश दिए कि वे इस कार्य के लिए बेहतर समन्वय बनाएं और विशेषकर प्राथमिक स्कूलों में इस योजना बारे बच्चों व उनके अभिभावकों को जानकारी दें ताकि इस योजना का अधिक से अधिक बच्चे लाभ उठा सके। ई-श्रम पोर्टल के तहत उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार बारे कहा ताकि श्रमिकों से सम्बन्धित जो भी योजनाएं चल रही हैं उस बारे उन्हें जानकारी उपलब्ध हो सके। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उन्होंने समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत उन्होंने समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी से जानकारी हासिल करते हुए उन्हें एक ओर वायु गुणवत्ता मापक सयंत्र लगाने बारे कहा ताकि प्रदूषण बारे जानकारी मिल सके। पीएम कुसुम सौलर पम्प पोर्टल खुलने की अवधि को बढ़ाने बारे भी सम्बन्धित को कहा ताकि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिल सके। लोकसभा सांसद ने  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय एवं किसान कॉल सैंटर के तहत ओर व्यापक प्रचार-प्रसार करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि जितनी भी केन्द्र की योजनाएं क्रियान्वित है सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को योजनाओं की निगरानी नियमित रूप से करने बारे निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी से बचा जा सके।
बैठक में जो अधिकारी मौजूद नहीं थे, उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश समिति द्वारा दिए गए  हैं। इस मौके पर एडीसी विराट ने कहा कि दिशा की बैठक में विभाग के एचओडी भाग लेना सनिश्चित करें। यदि वह किसी कारणवश बैठक में उपस्थित नहीं हो पाते हैं तो अपने अधिनस्थ को बैठक में भेजना सुनिश्चित करें।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विराट, नगर निगम के एएमसी दीपक सूरा, एसडीएम सतीन्द्र सिवाच, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी, पंचायत समितियों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *