करनाल, 2 मार्च  : जिला कांग्रेस कमेटी करनाल (शहरी) द्वारा होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक निजी होटल में होली के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने किया। कार्यक्रम में शहरभर से कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्रीगण, पूर्व विधायकगण, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह रंगों, फूलों और आपसी सद्भाव के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आपसी अभिवादन के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरा सभागार होली है के उल्लास से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक माहौल भी देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज और संगठन दोनों को मजबूत बनाने के लिए आपसी संवाद और सौहार्द बेहद आवश्यक है। होली का पर्व हमें पुराने मतभेद भुलाकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि यह होली मिलन समारोह संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर आगामी चुनावों और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और भविष्य की रणनीति को लेकर भी अनौपचारिक चर्चा की गई। समारोह में मौजूद नेताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव भाईचारे, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है। होली जैसे पर्व समाज में प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देने का माध्यम हैं और ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भीम सिंह मेहता, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, सुरेंद्र नरवाल, नाहर सिंह संधू, ओम प्रकाश सलूजा, पप्पू लाठर, राजेश चौधरी, निश्चय सोई, रजत लाठर, राजेंद्र बल्ला, हरपाल कलामपुरा, अमित बराना, पंकज गाबा, साहब सिंह, राजेन्द्र खोकर, सचिन बुढऩपुर, चंद्रमणि नारंग, गुरविंदर कौर, सोनिया बोत, जोगिंदर वाल्मीकि बिंदर पोसवाल, दिलशेर सिंह विर्क, तरुण चौहान, प्रहलाद सिंह संधू, दीपक महाजन, विनोद तीतोरिया, सुरेश चौधरी, सुरेंद्र नंबरदार, शेर सिंह डबरी, युवराज सिंह बट्टी, भारत ढिल्लों, गुरमीत सिंह, संजय कालडा, परवीन पुनिया, दीपक चौधरी, पृथ्वी भट्ट, रामफल कलामपुरा नवनीत रंधावा, रिशपाल, राकेश डाकवाला, सचिन मंडल, रमेश्वर कश्यप, बिट्टू कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *