बोले : होली मिलन समारोह कार्यक्रम आपसी भाईचारे, सौहार्द को रहेगा समर्पित
करनाल, 28 फरवरी (): जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष पराग गाबा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक बुलाई। बैठक में जिला करनाल कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पराग गाबा ने बताया कि होली मिलन समारोह 2 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अशोका बैंक्वेट हॉल, करनाल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठन की मजबूती को समर्पित रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि समारोह में कांग्रेस के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता तथा जिला करनाल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। पराग गाबा ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *