शून्य काल के दौरान स्वास्थ्य, सडक़, पेयजल और कृषि से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान किया आकर्षित।
असंध/
  करनाल, 26 फरवरी।   हरियाणा विधानसभा बजट सत्र 2026-27 के दौरान आज असंध से भाजपा विधायक योगेन्द्र राणा ने शून्य काल में अपने विधानसभा क्षेत्र की अति महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों को सदन के पटल पर रखा। विधायक राणा ने प्रदेश में भाजपा सरकार के 11 वर्षों के अभूतपूर्व विकास की सराहना करते हुए असंध के विकास के लिए प्रमुख मांगें रखीं है।
विधायक द्वारा सर्वप्रथम स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं से संबंधी जो मांगे रखी गई है,उनमें अस्पताल निर्माण का कार्य जो प्रेरणा रियलटेक प्रा०लि० के पास है, उसे तुरंत शुरू करवाया जाए, क्योंकि पिछले एक महीने से काम बंद पड़ा है। उपलाना की कंडम घोषित बिल्डिंग का पुननिर्माण और पोपड़ा पीएचसी की चारदीवारी का कार्य तुरंत करवाया जाए इत्यादि मांगे शामिल है। इसी प्रकार उन्होंने प्रशासनिक एवं बुनियादी ढांचे संबंधी जो मांगे रखी है, उनमें ग्रामीणों की सुविधा के लिए जुण्डला में सब-तहसील बनाने की मांग, करनाल से जींद मार्ग को फोरलेन करने की मांग ताकि यातायात सुगम हो और दुर्घटनाएं कम हों, पुरानी पत्थर वाली पाइपलाइनों को बदलकर नई पाइपलाइनें बिछाने की मांग शामिल है।
विधायक ने इस दौरान  कृषि, युवा एवं खेल कल्याण संबंधी जो मांगे रखी, उनमें असंध की नई विस्तार अनाज मंडी में दुकानों की बोली मार्च या अप्रैल में सुनिश्चित करने का आग्रह किया, जयसिंहपुरा खेल स्टेडियम में कोच की नियुक्ति व उपकरणों की उपलब्धता और क्षेत्र की ई-लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें व हाई-स्पीड इंटरनेट का प्रावधान करने की मांग शामिल है। विधायक योगेन्द्र राणा ने विश्वास जताया कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इन सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *