-उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने गांव दौलतपुर, किशनगढ़, खेड़ी गादियां, बोढी, डेरु माजरा, शादीपुर, उमरी गांव में आयोजित कार्यक्रमों में करी शिरकत
लाडवा/पिपली, 25 फरवरी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में डेरे एवं ढाणियों को म्हारा गांव जगमग गांव योजना की तर्ज पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सरकार ने आमजन को सुविधा देने के लिए कई सुधार किए हैं। अब जहां 11 सदस्य निवास कर रहे हैं, उसे डेरा या ढाणी के रूप में मान्यता दी जा रही है। इसके साथ ही अब लाल डोरे से एक किलोमीटर की सीमा को बढ़ाकर 5 किलोमीटर कर दिया गया है। इस निर्णय के तहत अब लाल डोरे से 5 किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी डेरे एवं ढाणियों को ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के अनुरूप 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने बुधवार को लाडवा विधानसभा के गांव दौलतपुर, किशनगढ़, खेड़ी गादियां, बोढी, डेरु माजरा, शादीपुर, उमरी गांव में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए 2 करोड़ 86 लाख 39 हजार रुपए की लागत से सडक़ के बीचोंबीच झूमर लाइटों को लगवाया है। इन लाइटों को अंबेडकर चौक से इंद्री रोड, अंबेडकर चौक से यमुनानगर रोड पर और अंबेडकर चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर नगर पालिका के क्षेत्र तक लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हलका के 23 गांवों में 29 विकास कार्यों पर 5 करोड़ 39 लाख 31 हजार रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इस बजट से खेतों को जाने वाले रास्ते को ईंटों के साथ पक्का किया जाएगा। इसी तरह गंदे पानी की निकासी के लिए 1 करोड़ 37 लाख 63 हजार रुपए की लागत से भूमिगत पाइप लाइन को डाला जा रहा है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर राक्षी नदी पर आरडी 29800 से आरडी 35500 यानी बाबैन रोड से पिपली रोड पेवर्ड पैथ से तैयार किया जा रहा है। साक्षी नदी के बाईं साइड में इस रास्ते का 2.8 करोड़ की लागत से निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य को संबंधित विभाग द्वारा फरवरी 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वो सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन योजनाओं को आमजन के लिए लागू किया है। महिलाओं को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए प्रति महीना लाभ दिया जा रहा है। इसी तरह बिजली बिल से छुटकारा दिलवाने के लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू करते हुए सब्सिडी पर सोलर सिस्टम दिए जा रहे हैं।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, परमजीत कौर, पूनम सैनी, मोनिका गुप्ता, धर्मपाल, गुरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, जितेंद्र सरपंच, शेर सिंह, संजय कुमार, विजय खुराना, राजेश, सोनू, चरणजीत खुराना, बिंदर वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।