22 फरवरी तक चलेगा खादी और ग्रामोद्योग का मेला
करनाल, 19 फरवरी। खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में खादी और ग्रामोद्योग राज्य कार्यालय अंबाला द्वारा यह कार्यक्रम एचएसवीपी ग्राउंड नं. 1, सेक्टर-12 में आयोजित संयुक्त राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के क्रम में 21 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे उसी स्थल पर खादी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत की झलक इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करना और वोकल फॉर लोकल अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। महोत्सव में देश के 7 अलग-अलग राज्यों से आए खादी बुनकरों और लघु उद्यमियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया है। यहाँ कुल 79 स्टॉल्स लगाई गई है, जहाँ पारंपरिक हस्तशिल्प और आधुनिक तकनीक के मेल से बने उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लोग जमकर इन उत्पादों की खरीदारी भी कर रहे है।
उद्यमिता को नया मंच प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लाभान्वित नए उद्यमियों के लिए यह महोत्सव एक बेहतरीन विपणन मंच साबित हो रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय कारीगरों को सीधे ग्राहकों से जुडऩे और अपने ब्रांड को स्थापित करने का अवसर मिल रहा है। प्रदर्शनी में बेहतरीन खादी वस्त्र, हस्तशिल्प, हर्बल उत्पाद, ग्रामोद्योग के सामान और पारंपरिक कलाकृतियाँ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के प्रतिनिधि ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य लक्ष्य हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने करनाल और आसपास के निवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वदेशी कारीगरों का उत्साह बढ़ाएं और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दें।
