अंबाला 16, फरवरी-   नगराधीश अभिषेक गर्ग ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याएं सुनने का काम किया। इस दौरान उन्होंने प्रार्थियों की समस्याओं को संबंधित को मार्क करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला के नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। सभी विभागों के अधिकारी अपने विभाग से जूडी लोगों की समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से करवाएं। समाधान शिविरों के माध्यम से जो भी शिकायतें प्राप्त होती है, संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। इस दौरान उन्होंने लम्बित शिकायतों बारें भी जानकारी हासिल की और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
शिविर में गांव सम्भालखा से मोहन लाल अपनी फैमिली आईडी में पारिवारिक आय कम करवाने को लेकर पंहुचे, बलदेव नगर से गुरमीत सिंह ने राशन कार्ड बनवाने बारें, ऐसे ही रतनगढ से जोगिंदर सिंह ने पारिवारिक प्रमाण पत्र में आय कम करवाने व राशन कार्ड बनवाने से संबंधी अपनी समस्या को रखा, प्रार्थी सरोज बाला ने पैंशन बनवाने को लेकर, इसके साथ एक ने प्रोपर्टी आईडी से संबंधी व अन्य समस्याए शामिल है। नगराधीश ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में क्रिड से गौरव ने नगराधीश को बताया कि रतनगढ से जोगिंद्र सिंह की नियमानुसार फैमिली इन्कम कम करने की समस्या का समाधान करवा दिया गया है।
इस मौके पर एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, एमिनेट पर्सन दुराला निर्मल, पुलिस इन्सपैक्टर राकेश मणी, लोक निर्माण विभाग से जेई सिद्धार्थ के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *