करनाल, 16 फरवरी  : करनाल में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं व मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन ट्रेड डील, बुढ़ापा पेंशन कटौती, राशन कार्ड काटे जाने अन्य जनसमस्याओं के विरोध में किया गया। इसे बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा और ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश वैद्य ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमिता सिंह, सुरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष जोगिन्द्र वाल्मीकि, दिलशेर डाचर, बिंदर पोसवाल, तरुण चौहान, ललित आहूजा, दीपक महाजन, तेजी मान, दीपक चौधरी, अशोक दुग्गल, प्रल्हाद सिंह संधू, सुरेंद्र नंबरदार, युवराज सिंह भट्टी, प्रवीन पूनिया, जितेंद्र पांचाल, शेर सिंह डबरी, दया प्रकाश, रमेश जोगी, पृथ्वी बाट, गुरमीत सिंह, राजेंद्र नंबरदार, कृष्ण गहलोत, राकेश कुमार, विनोद शर्मा, नवनित रंधावा, हरपाल कलामपुरा, राजीव गोंदर, अनिल शर्मा, सोनी शर्मा, गुरविंदर कौर मौजूद रहे। सोमवार को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सेक्टर-12 में एकत्रित हुए और धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता जिला सचिवालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर पराग गाबा ने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। यह समझौता देश की कृषि अर्थव्यवस्था एवं किसानों के हितों के विरुद्ध है। साथ ही उन्होंने बुढ़ापा पेंशन में कटौती और राशन कार्ड काटे जाने के मुद्दे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश वैद्य ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी की जा रही है। प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। वहीं पूर्व विधायक सुमिता सिंह, सुरेश गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सरकार से जनहित मांगों को पूरा करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *