कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने किया 5 कमरों के निर्माण कार्य का शुभारंभ
शाहाबाद, 13 फरवरी। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर है और शिक्षा के मंदिर में विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं पूरी होनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी तरह की कोई बाधा ना आए। क्योंकि आज का विद्यार्थी देश का भविष्य है और सभी को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का पूरा अधिकार है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने स्कूल में बनने वाले 5 कमरों के निर्माण कार्य का विधिवत्त शुभांम्भ किया और स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इसके साथ ही उपरांत विद्या प्रभा पुस्तक का कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने विमोचन भी किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री व अध्यापकगणों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया व स्मृति चिंह भेंट किया।
कृष्ण बेदी ने कहा कि पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद पिछले लम्बे वर्षों से अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है जो काबिले तारीफ है। उन्होंने प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों को उपलब्धियां प्राप्त करने पर साधुवाद दिया।
कृष्ण बेदी ने कहा कि आज भाजपा सरकार में बेटियां, महिलाएं सुरक्षित हैं, भाजपा ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का जो नारा दिया था उसे सार्थक किया है। प्रदेश में गुंडागर्दी पर लगाम लगाई जा रही है। आज बिना खर्ची-बिना पर्ची के योग्यता के आधार पर युवाओं को रोजगार मिल रहा है। महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा की गारंटी प्रदेश सरकार दे रही है। प्रदेश सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर है इसीलिए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को लेकर अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। जिनका विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को उनकी उपलब्धियों के लिए उचित पुरस्कार दे रही है और खिलाडिय़ों को सबसे ज्यादा पुरस्कार स्वरूप राशि देने वाली केवल हरियाणा सरकार है। उन्होंने प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों को विश्वास दिलाया कि स्कूल के कार्यों के लिए किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता पड़ती है तो उसे पूरा किया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री ने स्कूल की गतिविधियों के बारे विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक स्तरीय, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को कृष्ण बेदी ने पुरस्कृत किया।
इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शेखर चन्द्र, मार्किट कमेटी के उपप्रधान त्रिलोचन सिंह हांडा, राजेश चावला, सुरेंद्र माजरी, सुखविंदर गुमटी, सुल्तान अजराना, राकेश कलसाना, सुरेंद्र वधवा, पीयूष राव, तिलकराज अग्रवाल, जगदीप सांगवान ठोल, बलदेव राज सेेठी, अरुण कंसल, सचिन त्यौड़ी, ईशा अग्रवाल, प्रचार्या तनुपम शर्मा, सिमरनजीत कम्बोज, प्राचार्य डा. अशोक शर्मा, डीसी सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
