करनाल, 13 फरवरी () : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष (शहरी) पराग गाबा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया तथा संगठन विस्तार के साथ-साथ शहर की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक की शुरुआत संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के एजेंडे के साथ हुई। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना प्राथमिकता होगी। प्रत्येक वार्ड और क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी, ताकि आम जनता की समस्याओं को तुरंत उठाया जा सके। कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और घर-घर पहुंच बनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष पराग गाबा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर की कई सडक़ें खस्ता हालत में। आम नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी। जिसके कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अस्पताल में जल्द से जल्द आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की। इसके अतिरिक्त करनाल में बढ़ते क्राइम के मामलों पर भी चिंता जताई गई। अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल राजनीतिक मजबूती नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।उप प्रधान दिलशेर डाचर, उप प्रधान बिंदर पोसवाल, पप्पू लाठर, नाहर सिंह संधू, पंकल गाबा, ललित आहूजा, दीपक महाजन, रोहित जोशी, युवराज भट्टी, गुरमीत सिंह लाडी व सौरभ कालिया सहित अन्य मौजूद रहे।
