पिछले एक माह से पूरे हरियाणा प्रांत में चलाया जा रहा सूर्य नमस्कार अभियान
कुरूक्षेत्र। योग आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य ने कहा कि सूर्य नमस्कार एक अभियान नहीं बल्कि स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए रामबाण आसन है। सूर्य नमस्कार करते समय करने वाले के शरीर का प्रत्येक अंग इससे जुड़ता है और इससे प्रत्येक बीमारी को दूर होती है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से आयुष विभाग, हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) से स्वामी दयानंद जयंती (12 फरवरी) तक आयोजित सूर्य नमस्कार अभियान का राज्य स्तरीय समापन समारोह 2026 आज विद्या भारती द्वारा संचालित श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रात: 9:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में योग गुरु स्वामी रामदेव, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित कई गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहेंगे।
अखिल भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान के प्रज्ञा भवन में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के साथ एक समन्वय बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई तथा सभी विभागों को दायित्व सौंप दिए गए ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित हो सके।
इस बैठक में डीएमसी कुरुक्षेत्र अमन कुमार, आयोग के वाइस चेयरमैन डॉ रोशन लाल, रजिस्टर डॉ राज कुमार वैद, सदस्य डॉ मनीष कुकरेजा, जिला आयुष अधिकारी डॉ मंजू शर्मा, योग कोऑर्डिनेटर डॉ जागीर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री के प्रतिनिधि राजू सेठी, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) जसबीर सिंह, विद्या भारती से अशोक रोशा एवं अनिल मदान, पुलिस विभाग से अमित कुमार, बलजीत सिंह एवं धीर सिंह, सुरक्षा विभाग से रविंद्र एवं सुखबीर, पतंजलि योग समिति से कुलवंत सिंह एवं राम मेहर शास्त्री, यूथ रेड क्रॉस, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से निरुपमा भट्टी, भारतीय योग संस्थान से गुलशन ग्रोवर, आयुष विभाग से सहायक मनोज कुमार, जिला योग विशेषज्ञ मनजीत सिंह, फार्मासिस्ट अभिमन्यु, रमेश, अनुज, रोहित कौशिक, आयुष योग सहायक भीम सिंह एवं रोहतास इत्यादि उपस्थित रहे।
-नगर परिषद, नगर पालिकाओं के पार्षदों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
कुरूक्षेत्र। डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि शहर की तस्वीर बदलने के लिए पार्षदों की भूमिका का अहम रोल होता है। इसके लिए उनमें नेतृत्व क्षमता के गुणों, भूमिकाओं और जिम्मेदारियां से सहयोग दिया जाना जरुरी है। ऐसा होने से किसी भी प्रकार की बाधा नहीं रहेगी और सुधार होना संभव होगा। उन्होंने कहा कि
डीएमसी अमन कुमार बुधवार को एक संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद, नगर पालिका के निर्वाचित पार्षदों की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी देने के लिए इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में पार्षदों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की पहचान करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि शहरी विकास की संभावनाओं और एमईएलएस के लिए कार्यक्षेत्रों की विस्तार से जानकारी दी गई। शहर में सहभागी शासन व्यवस्था स्थापित करने में पार्षदों की भूमिका और उनके द्वारा निभाई जा रही भूमिका का मिलना करना चाहिए। हरियाणा नगर पालिका अधिनियम 1973 की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेतृत्व क्षमता, नैतिक पृष्ठभूमि और शहरी विकास तथा उसके अनुप्रयोग के लिए जानकारी दी गई। जल प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण, स्वच्छ वायु और प्रदूषण कम करने के लिए प्रकृति-आधारित समाधानों के लिए सामुदायिक एकजुटता के महत्व को समझाया गया।
उन्होंने कहा कि शहर में होने वाले अतिक्रमण हटाने, सुरक्षित और सुगम आवागमन तथा नगर परिषद, पालिकाओं की संपत्ति प्रबंधन के लिए जन कार्रवाई की जानकारी मुहैया करवाई गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन, केस स्टडी, अभ्यास और समूह चर्चाओं का उपयोग करते हुए अत्यधिक सहभागितापूर्ण तरीके से किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर प्रत्येक प्रतिभागी को भागीदारी का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
बस स्टैंड कुरुक्षेत्र, उपकेंद्र पिहोवा व कर्मशाला में लगाई धारा 163 : विश्राम कुमार मीणा
-उपायुक्त ने रोडवेज यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर आदेश किए जारी
कुरूक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि रोडवेज यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए जिला के बस स्टैंड कुरुक्षेत्र, उपकेंद्र पिहोवा और कर्मशाला में बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ये आदेश 11 फरवरी को सायं 5 बजे से 12 फरवरी रात्रि 12 बजे तक प्रभावित रहेंगे। इन आदेशों की पालना करते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नियंत्रण करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक के पत्र में बताया कि 12 फरवरी हरियाणा प्रदेश में यूनियनों द्वारा हड़ताल करने का एलान किया है। हड़ताल के दौरान यूनियन के प्रतिनिधि कर्मशाला व बस स्टैंड के गेट पर बसों की आवाजाही को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक की अपील पर बस स्टैंड कुरुक्षेत्र, उपकेंद्र पिहोवा व कर्मशाला में धारा 163 लागू की जाती है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि यदि कोई इन आदेशों की अवहेलना करता पाया जाता है कि उसके खिलाफ बीएनएसएस 2023 की धारा 223 के तहत वह दंड का प्रावधान अमल में लाया जाएगा।
