भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : पराग गाबा
करनाल, 9 फरवरी : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से करनाल के वार्ड नंबर 16, जोन नंबर 4 में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जोन इंचार्ज एवं जिला उपप्रधान तरुण चौहान ने की। बैठक में जिला महासचिव प्रवीण पुनिया, जिला सचिव शारदा सिद्धू, भारत ढिल्लो सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम मौजूद रही। शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जिनका कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं ने बैठक के दौरान वार्ड के नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करेगी। इस मौके पर शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है और युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है। शहर की कई सडक़ों की हालत खस्ता है तथा कालोनियों में सीवरेज की समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान दिलशेर डाचर, वार्ड प्रधान आशा रानी एवं राजन ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर आरती, सुरेश कुमार परोचा, गोत्तम प्रसाद, राम आसरे, गोल्डी, बाला, अमित कुमार, प्रीति, सविता, रजनी, रूकमणी, हेमलता, बिमा, सलिंदर आदि मौजूद रहे।
