कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई
कुरुक्षेत्र, 7 फरवरी। एमएम यूनिवर्सिटी, मुलाना में 03 से 07 फरवरी 2026 तक आयोजित 39वें नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन एआईयू युवा महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 12 उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए। शानदार सामूहिक प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय ने ओवरऑल प्रथम रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की।
इस उपलब्धि पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं संबंधित महाविद्यालयों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन, टीमवर्क और निरंतर अभ्यास का परिणाम है तथा विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
संगीत वर्ग में वेस्टर्न वोकल सोलो एवं क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (पी) में पाँचवां स्थान, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (एनपी) में द्वितीय स्थान, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो में प्रथम स्थान, वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग में चौथा स्थान, इंडियन ग्रुप सॉन्ग में तृतीय स्थान तथा फोक ऑर्केस्ट्रा में चौथा स्थान प्राप्त किया।
नृत्य वर्ग में क्रिएटिव कोरियोग्राफी में तृतीय स्थान, क्लासिकल डांस सोलो में चौथा स्थान तथा फोक ट्राइबल डांस में प्रथम स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय ने नृत्य विधा में ओवल आल ट्रॉफी जीती और उसी के साथ थिएटेर विधा में भी ओवरऑल ट्रॉफी जीती।
थिएटर वर्ग में वन एक्ट प्ले और स्किट में प्रथम स्थान, माइम में पाँचवां स्थान तथा मिमिक्री में तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को थिएटर ओवरऑल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
साहित्यिक प्रतियोगिताओं में क्विज में पाँचवां स्थान, इंग्लिश डिबेट में प्रथम स्थान तथा हिंदी एलोक्यूशन में प्रथम स्थान हासिल किया गया।
ललित कला वर्ग में क्ले मॉडलिंग में प्रथम स्थान, रंगोली में पाँचवां स्थान तथा पोस्टर मेकिंग में पाँचवां स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त प्रोसेशन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि में आर्य कॉलेज, पानीपत; एसडी कॉलेज, अंबाला कैंट; तथा यूटीडी फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों का सक्रिय योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान डीवाईसीए निदेशक डॉ. विवेक चावला, उपनिदेशक डॉ. सलोनी दीवान, डॉ. रामनिवास, डॉ. नीलू, डॉ. हरविंदर राणा (टीम मैनेजर), डॉ. ऋषिपाल (प्रेसिडेंट, केयूसीसी) तथा डॉ. अकरम भी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

खेलों के माध्यम से अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास का विकास कर रहा है कुविः प्रो. दिनेश राणा
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज तीन दिवसीय पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप सम्पन्न
कुरुक्षेत्र, 7 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज तीन दिवसीय पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का सफल आयोजन 05 फरवरी 2026 से 07 फरवरी 2026 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रोफेसर दिनेश राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
समापन समारोह में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए प्रो. दिनेश राणा ने कहा कि कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल एवं खिलाड़ियों के विकास की दिशा में निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। आने वाले समय में खिलाड़ियों को और अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे युवा वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग एक अत्यंत अनुशासित, साहसिक एवं लोकप्रिय खेल है, जिसमें सफलता के लिए जुनून, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने कहा कि खेल निदेशक का निरंतर प्रोत्साहन एवं सहयोग हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने में हम विश्वास रखते हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
फाइनल मुकाबलों में 57-60 किग्रा भार वर्ग में साहिल (स्काइट कॉलेज, कुरुक्षेत्र) ने गवर्नमेंट कॉलेज के राजेश को पराजित किया। 60-65 किग्रा भार वर्ग में पंकज (जनता कॉलेज, कौल) ने मिलन (आर्य कॉलेज, पानीपत) को 5-0 से हराया। 65-70 किग्रा भार वर्ग में संचित (एस.डी. कॉलेज, अंबाला) ने अर्णव (यूटीटीडी) को पराजित किया। 70-75 किग्रा भार वर्ग में उदय (यूटीटीडी) ने जाट कॉलेज, कैथल के मुक्केबाज़ को हराया। 80 किग्रा भार वर्ग में कृष (आरकेएसडी कॉलेज, कैथल) ने शिवेंद्र (यूटीटीडी) को पराजित किया। 85 किग्रा भार वर्ग में विशेष (जनता कॉलेज, कौल) ने अंकुश (आर्य कॉलेज, पानीपत) को नॉकआउट कर स्वर्ण पदक जीता। निर्णायक मंडल द्वारा किए गए निष्पक्ष निर्णयों, खिलाड़ियों के अनुशासन, फिटनेस एवं खेल भावना की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। इस अवसर पर ऑब्ज़र्वर डॉ. राजेश फोर, डॉ. उपेंद्र, बॉक्सिंग कोच विक्रम, कपिल यादव, मंदीप, कीमत, स्वीटी, पूजा, सत्यवान, जितेंद्र, अमरजीत, गुरमीत, जसबीर, सुनील डांगी सहित खेल निदेशालय का सहायक स्टाफ एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।