करनाल, 2 फरवरी। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देशवासियों की समृद्धि का संकल्प है। बजट में किए गए
प्रावधानों से हर वर्ग सीधा लाभान्वित होगा। किसान,व्यापारी,महिलाओं और विशेषकर युवाओं सहित सभी वर्ग इस बजट की घोषणाओं से उत्साहित है।
युवाओं की शिक्षा के लिए आवंटित की गई 1,28,650 करोड़ की राशि से नवाचार और रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकेंगे। इस बजट मे शिक्षा की गुणवता पर भी बल दिया गया है। डिजिटल शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और उद्योग सम्बंधित पाठ्यकर्मो पर फोकस निश्चित ही युवाओं को वैश्विक स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा। पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप और शिक्षा के लिए एआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेन्स युवाओं के लिए शैक्षणिक सरचनात्मक बदलाव का बड़ा प्रयास साबित होगा।
विधायक ने कहा कि हर जिला मे गर्ल हॉस्टल स्थापित करना महिला वर्ग को बड़ा तोहफा है। इससे महिलाओ को उच्चतम शिक्षा ग्रहण करने और रोजगार करने मे मदद होंगी। रेलवे इंफ़्रा को बढ़ावा भी जनहित की बड़ी घोषणा है। दस हजार करोड़ की राशि से एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के वायदे से हर छोटे व्यवसायी को लाभ मिलेगा। किसानों और एग्री इंडस्ट्री मे ग्रोथ को भी ध्यान मे रखकर बजट बनाया गया है जिससे हरियाणा के किसान भी लाभान्वित होंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और किसानों की आय बढ़ाने पर भी केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबद्धता दिखाई गईं है।
विधायक ने बजट में केंद्र सरकार द्वारा किए हर प्रावधान को प्रदेश के लिए हितकारी व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर करने की दिशा मे ऐतिहासिक बजट बताया है।
