करनाल, 30 जनवरी : सकल हिंदू समाज एवं श्री सनातन धर्म मंदिर सभा, करनाल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी रविवार 1 फरवरी को एक भव्य हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री सनातन धर्म मंदिर, कुंजपुरा रोड, करनाल में सायं 5:30 बजे से 7:30 बजे तक संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 11 हनुमान चालीसा पाठ के साथ-साथ संतों का प्रेरणादायी उद्बोधन होगा। कार्यक्रम संयोजक विनीत खेड़ा ने बताया यह सम्मेलन “पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण” की भावना को लेकर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधते हुए धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के पश्चात भंडारा व प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने करनाल व आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं और हिंदू समाज के साथ मिलकर धर्म, संस्कृति और गौरव का उत्सव मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *