करनाल, 27 जनवरी : जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) की ओर से संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक कर वार्डवार जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। संगठन सृजन अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला करनाल शहरी के सभी वार्डों में जिला उपाध्यक्षों के सुझाव अनुसार पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि संगठनात्मक कार्यों में बेहतर समन्वय और सक्रियता सुनिश्चित हो सके। जिला उपप्रधान (शहरी)बिन्दर पोसवाल के साथ वार्ड संख्या 1,2,3, 4, 5 में जिला महासचिव के रूप में दीपक चौधरी, सुरेंद्र नंबरदार, जिला सचिव सपना राणा, राजेश कुमार, कृष्ण गहलोत। जिला उपप्रधान दिलशेर डाचर के साथ वार्ड न. 6,7,8,9,10 जिला महा सचिव प्रहलाद सिंह लाड़ी, सुरेश चौधरी एडवोकेट, जिला सचिव सरदार गुरमीत सिंह, संजय कालरा, शुभम कालिया, विनोद शर्मा, दीपक महाजन। जिला उपप्रधान तरुण चौहान, जिला महासचिव परवीन पुनिया, युवराज भट्टी, जिला सचिव जितेंद्र पांचाल, सरदार शेर सिंह डाबरी, शारदा सिंधु, मास्टर कर्ण सिंह, पृथ्वी भाट। जिला उपप्रधान जोगिंदर वाल्मीकि के साथ वार्ड न. 11,12,13,14,15 जिला महासचिव विनोद तीतोरिया, अशोक दुग्गल को है। जिला सचिव के रूप में राजिंदर नंबरदार, भारत ढिल्लो, दया प्रकाश, रमेश जोगी तथा दीपक महाजन को नियुक्त किया गया है। जिला उपप्रधान तरुण चौहान के साथ वार्ड संख्या 16, 17, 18, 19 व 20 में जिला महासचिव परवीन पुनिया, युवराज भट्टी को दायित्व सौंपा गया है। जिला सचिव के रूप में जितेन्द्र पांचाल, शेर सिंह डबरी, शारदा सिंधु, कर्ण सिंह तथा पृथ्वी भाट को संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) ने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
