हरियाणा के राजस्व लोकल बॉडी व नागरिक उड्डायन मंत्री विपुल गोयल ने एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को गणतंत्र दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मानित किया

अंबाला।  देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की मुहिम चलाने पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को हरियाणा सरकार ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। वीरेश शांडिल्य को यह सम्मान 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस पर सिरसा में हरियाणा के राजस्व, स्थानीय निकाय व नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने तमाम प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दिया अर सम्मान मिलने पर हरियाणा सरकार के दूसरी बार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की मुहिम चलाने पर सम्मानित होने पर मंच पर बधाई भी दी। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह हमेशा राष्ट्रविरोधी, संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ मुहिम जारी रखेंगे और जब तक शरीर में खून का अंतिम कतरा है वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने की मुहिम जारी रखेंगे। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा हरियाणा सरकार ने उनकी मुहिम को प्रोत्साहित करते हुए जो सम्मान दिया उसका वह आभार व्यक्त करते हैं और वह अपने प्रदेश हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता के लिए भी एक आवाज पर एक पैर पर खड़े मिलेंगे। इस मौके पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र पाल केके भी मंच पर वीरेश शांडिल्य के साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *