करनाल, 28 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, मधुबन व सी.एन.सी. हाई स्कूल कम्बोपूरा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डा. इरम हसन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यार्थियों व जनसाधारण को जागरूक करने के लिए जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इंस्पेक्टर राजेश लता द्वारा डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, मधुबन व सी.एन.सी. हाई स्कूल कम्बोपूरा में जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों व स्टाफ को साइबर क्राइम बारे जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात होने पर विश्वास न करे और बिना जांच पड़ताल किए घबराहट में पैसे के लेन देन या किसी लिंक पर क्लिक करने की गलती न करे। इसके साथ ही अपने अकाउंट संबधी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से सांझा न करे और मोबाइल फोन पर प्राप्त किए ओ टी पी की जानकारी किसी को न दे। इसके अलावा उन्होंने बाल विवाह जैसी कुरीती मे भाग न लेने व बाल विवाह जैसे मामलों को रिपोर्ट करने हेतु प्रेरित किया।
