करनाल, 28 जनवरी। डा0 एम. रवि किरण, भा.पु.से., अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मंडल, करनाल द्वारा अपने कार्यालय में अपराध, क़ानून एवं व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक मामलों को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में श्री नरेन्द्र बिजारणिया, भा.पु.से., पुलिस अधीक्षक करनाल, श्रीमति उपासना, भा.पु.से., पुलिस अधीक्षक कैथल, श्री भूपेंद्र सिंह, भा.पु.से., पुलिस अधीक्षक पानीपत, श्री हर्षित गोयल, भा.पु.से., सहायक पुलिस अधीक्षक पानीपत, तथा श्रीमति कांची सिंगल भा.पु.से., सहायक पुलिस अधीक्षक करनाल ने भाग लिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मंडल, करनाल द्वारा संगठित अपराध, सम्पति विरुद्ध अपराध, इमीग्रेशन, साईबर क्राईम, Violent Crime, वाहन दुर्घटना तथा नशा मुक्त अभियान आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। सड़क दुर्घटना के मामलों में Black spot चिंहित करके सड़क दुर्घटना के मामलों में कमी लाई जाए। गांव तथा वार्डो को अधिक से अधिक संख्या में नशा मुक्त बनाया जाए। साईबर क्राईम तथा इमीग्रेशन के अपराधों में त्वरित कारवाई करते हुए आमजन को इंशाफ दिलवाया जाए। इसके अतिरिक्त सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दे कि वे शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करे तथा उनके द्वारा दी गई शिकायतों/दर्ज करवाए गए अभियोगों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *