जिला कांग्रेस कमेटी ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
करनाल, 26 जनवरी  : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा के नेतृत्व में हाईवे स्थित झिलमिल ढाबे पर कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के पश्चात पराग गाबा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन देश को अपना संविधान प्राप्त हुआ। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं और हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता व भाईचारे के मार्ग पर चलने की सीख दी है।उन्होंने कहा कि आज के समय में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान की संरक्षक रही है और आगे भी इसके मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएं और समाज के हर वर्ग के लिए न्याय की आवाज बनें। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जोगिंदर वाल्मीकि, भूपिंदर पोसवाल, तरुण चौहान, दलशेर सिंह विर्क, महासचिव संगठन ललित कुमार, कोषाध्यक्ष, दीपक महाजन, महासचिव दीपक चौधरी, अशोक दुग्गल, विनोद तितोरिया, प्रह्लाद सिंह संधू (लड्डी), सुरेंद्र नम्बरदार, युवराज सिंह भट्टी, परवीन पुनिया, सुरेश चौधरी, सचिव भारत वाल्मीकि, शेर सिंह डाबरी, जितेंद्र पंचाल, दया प्रकाश, रमेश जोगी, पृथ्वी भट्ट, गुरमीत सिंह, शुभम कालिया, राजेंद्र नम्बरदार, कृष्ण गेहलोत, संजय कालरा, सपना राणा, शारदा सिंधु, मास्टर करन सिंह, राकेश कुमार, विनोद शर्मा डॉ.रामफ़ल, सुनहरा वाल्मीकि, प्रमोद राणा, डॉ. साहब सिंह व अशोक जैन, अनिल शर्मा जिला अध्यक्ष, जसबीर पाल प्रदेश महासचिव, बलबीर चौहान प्रदेश सचिव, हरदीप कौर महिला जिला अध्यक्ष, गुरविंदर कौर महिला प्रदेश सचिव, गुरमीत सिंह जिला महासचिव, ईशम सिंह चौहान प्रदेश संगठन सचिव, अशोक जैन सलाहकार, कुलदीप राणा प्रदेश सचिव, सुरेन्द्र ढाक़वाला जिला महामंत्री सचिन तोमर, सुनील शर्मा, भानु प्रताप, प्रदीप राणा, रवि राणा, हनी भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *