करनाल, 27 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैम्पेन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तथा थिंक बिफोर यू शेयर के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी डा. इरम हसन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यार्थियों व जनसाधारण को जागरूक करने के लिए जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरो का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में इंस्पेक्टर राजेश लता द्वारा घरौंडा के महाराणा प्रताप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व द सेंचुरी स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजन कर विद्यार्थियों व स्टाफ को बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने व बाल विवाह जैसे मामलों की रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात होने पर विश्वास न करे और बिना किसी जांच पड़ताल के गबराहट में पैसे का लेनदेन या किसी लिंक पर क्लिक करने की गलती न करे।
उन्होंने बताया कि अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी किसी भी व्यक्ति से साझा न करें और मोबाइल फोन पर प्राप्त ओटीपी किसी को भी न बताए अन्यथा आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं।
