करनाल 27 जनवरी। जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट(पुरुष) प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आगामी 17 फरवरी से 26 फरवरी तक दिल्ली में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम के चयन के लिए ट्रायल 29 जनवरी को  कर्ण स्टेडियम करनाल में सुबह 10 बजे आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक और उत्कृष्ट खिलाड़ी जो सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं, वे इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। ट्रायल में आने-जाने और प्रतियोगिता में भाग लेने का यात्रा व्यय संबंधित खिलाड़ी का विभाग वहन करेगा। इच्छुक खिलाडिय़ों को अपने विभागीय कार्यालय से यह प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा कि वे संबंधित विभाग में सरकारी कर्मचारीध्अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एनएसजी के वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी, दिहाड़ी एवं कैजुअल श्रमिक, अस्थायी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी तथा नए भर्ती हुए कर्मचारी जिन्होंने नियमित सेवा में छह महीने से कम समय पूरा किया हो, वे कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *