भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने निकाय चुनाव में जीत का दावा किया। कांग्रेस में राहुल गांधी के प्रशिक्षण शिविर पर चुटकी ली। कहा, “कांग्रेस पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत।”
: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर चेयरमैन सीट के ड्रॉ के बाद हुई नगर परिषद रेवाड़ी और नगरपालिका धारूहेड़ा की सीट को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मॉडल टाउन स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए वंदना पोपली ने कहा कि रेवाड़ी की सीट महिला एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुई है वहीं नगर पालिका धारूहेड़ा की सीट जनरल ओपन रखी गई है। उन्होंने कहा कि वार्ड बंदी और सीट के आरक्षण का काम पूरा होने के बाद अब नगर परिषद चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। वंदना पोपली ने निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत का दावा करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में विकास कार्यों पर जनता ने मोहर लगाई थी उसी प्रकार नगर निकाय चुनाव में भी रेवाड़ी धारूहेड़ा की दोनों तथा प्रदेश की अन्य सीटों पर भाजपा उम्मीदवार की जीत होगी। उन्होंने राहुल गांधी के प्रशिक्षण शिविर पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रशिक्षण की बजाय आत्म मंथन करने की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस पार्टी दिशाहीन एवं नेतृत्व विहीन हो चुकी है राहुल गांधी को खुद प्रशिक्षण की आवश्यकता है उन्हें यह नहीं पता कब क्या बोलना है कैसे बोलना है इसका ज्ञान नहीं है। इस मौके पर वंदना पोपली ने अयोध्या राम मंदिर की वर्षगांठ पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गणतंत्र दिवस की सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।
