कुरुक्षेत्र पुलिस ने साइबर फ्राड के लिए बैंक खाता खरीदने व बेचने के मामले में तीन खाताधारक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर कुरुक्षेत्र पुलिस टीम ने साइबर फ्राड के लिए बैंक खाता खरीदने व बेचने के खाताधारक आरोपी अजय कुमार, अभिषेक वासीयान छ्लोंदी व सागर उर्फ़ गोलू वासी सौदागरण मौहल्ला थानेसर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से प्राप्त शिकायत पर अजय वासी छ्लोंदी को पुलिस ने काबू करके पूछताछ कि जिसमे अजय ने बताया कि उसको उसको पैसे की जरूरत थी। जिसके लिए उसने अपने गांव के अभिषेक से सम्पर्क किया। उसने यूको बैंक में खाता खुलवाया तथा खाता, पासबुक, एटीएम तथा खाता से सम्बन्धित मोबाईल सीम अभिषेक को दे दी जिसके बदले में आरोपी ने उसको 5 हजार रूपये दिये। प्राप्त शिकायत में दिए गये खाते में अलग-अलग राज्यों से साइबर फ्राड के लिए राशि की स्टेटमेन्ट मिली है। जिस पर मामला दर्ज करके जांच की गई।
मामले में जाँच करते हुए साइबर थाना प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के दिशा निर्देश में सहायक उप निरीक्षक अजैब सिंह, नसीब सिंह, एसपीओ जगजीत व होम गार्ड राजेश कुमार की टीम साइबर फ्राड के लिए बैंक खाता खरीदने व बेचना के खाताधारक आरोपी अजय कुमार, अभिषेक वासीयान छ्लोंदी व सागर उर्फ़ गोलू वासी सौदागरण मौहल्ला थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के म्यूल अकाउंट प्रकरण में कार्यवाही करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 10/15 बैंक खातों को अवैध रूप से बेचा गया है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक आरोपी के अपने-अपने 2/2 बैंक खाते भी पाए गए हैं। इन खातों के विरुद्ध लाखों रुपये की साइबर धोखाधड़ी से संबंधित कुल 24 शिकायतें देश के विभिन्न राज्यो महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा एवं उत्तर प्रदेश में दर्ज पाई गई हैं।
