संजय गाँधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, धनोरा-लाडवा में वर्ष 2026 की प्रथम एवं महत्वपूर्ण मोनी अमावस्या के पावन अवसर पर दिनांक 18 जनवरी को हमारे प्रेरणा स्रोत श्री श्री 108 स्वामी तुलसीनन्द जी एवं विद्यालय के संस्थापक सदस्यों को समर्पित एक पावन यज्ञ का आयोजन किया गया ।
आर्य समाज लाडवा से आचार्य विक्रमादित्य ने वैदिक मन्त्रों का उच्चारण किया एवं विद्यालय के प्रधान पवन गर्ग, सचिव रविंद्र बंसल, सह-सचिव नरेंद्र सिंघल, खजांची जितेंद्र सिंह गिल, माननीय सदस्य वीरेंद्र गर्ग, योधराज बंसल, सतिंदर सिंह मेहरा सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा, इंदिरा गाँधी नेशनल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर कुशल पाल, एस जी ओ पी जी मेमोरियल पब्लिक स्कूल बाबैन के प्रधानाचार्य सुरेश सैनी, हिन्दू हाई स्कूल की प्रधानाचार्य योगिता वालिआ एवं गणमान्यों ने यज्ञ में आहुतियां डाल कर विद्यालय की प्रगति, सर्वजन के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की ।
सभी ने प्रेरणा स्रोत श्री श्री 108 स्वामी तुलसीनन्द जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धा से नमन किया । इस अवसर पर गौरव कंसल, मनदीप सिंह तूर, प्रमोद धवन, हरप्रीत सिंह चीमा , अनिल कुमार प्रधान आर्य समाज, सुभाष जिंदल, विकास सिंघल-प्रधान अग्रवाल सभा एवं वृद्धाश्रम लाडवा, अग्रवाल सभा महिला विंग लाडवा की प्रधान पूनम सिंघल, सचिव रेखा गर्ग, पूर्व प्रधान वीणा बंसल, वंदना गोयल, तेजपाल मथाना, विजय बंसल, सुनील गर्ग एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।
