करनाल के 11 धावकों ने मुम्बई में हुई टाटा मुम्बई मैराथन में लिया हिस्सा, प्रवेश गाबा, सुमित मान को मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
करनाल, 19 जनवरी : करनाल के जाने-माने समाजसेवी प्रवेश गाबा व सुमित मान ने देश में अलग-अलग हिस्सों में हुई चार मैराथन दौड़ पूरी कर प्रोकैम स्लैम फिनिशर का खिताब हासिल किया है। इस खिताब के लिए एक साल में अलग-अलग स्थानों पर होने वाली चार मैराथन दौड़ को पूरा करना होता है। वहीं पर करनाल के ग्यारह धावकों ने मुम्बई में हुई टाटा मुम्बई मैराथन में हिस्सा लिया। प्रवेश गाबा व सुमित मान ने इसी साल में बेगलरू में 10 किलोमीटर, दिल्ली में 21 किलोमीटर, कोलकाता में 25 किलोमीटर और मुम्बई में हुई 42 किलोमीटर की दौड़ को पूरा कर लिया। इसके लिए प्रवेश गाबा व सुमित मान को प्रोकैम स्लैम फिनिशर का खिताब के साथ-साथ मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुम्बई में हुई 42 किलोमीटर की मैराथन में डॉ. बलबीर सिंह विर्क के अलावा डॉ. दिव्यांशु कालड़ा, सुरेन्द्र चौहान, राहुल चौधरी, कविता संधू, जावेद, सुशील कुमार, ऐंजला पंथ, वरून सरीन ने भाग लिया। इस मेराथन में करनाल की कविता संधू ने अपने ऐज ग्रुप में 42 किलोमीटर में सातवां स्थान हासिल किया है वहीं जावेद ने अपने ऐज ग्रुप में चौथा स्थान हासिल किया है। आपको बता दें कि इस मेराथन में करीब 65 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया। इसके साथ-साथ इस मेराथन में देशभर में फिल्म जगत, राजनीतिक क्षेत्र से प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। यहां उल्लेखनीय है कि करनाल मेराथन रनर्स ग्रुप देश भर में होने वाले अलग-अलग मैराथन दौड़ में हिस्सा लेते रहती है। उसके माध्यम से वह फिटनेस का संदेश देते है।
फिट और हेल्दी रहने के लिए आउटडोर गेम्स में बच्चे ले हिस्सा : डॉ. विर्क ने बताया कि खेलों से व्यक्ति स्वस्थ रहने के साथ-साथ व्यक्ति फिट भी रहता है। जब से उन्होंने मैराथन दौड़ में भाग लेना शुरू किया है तब से वह अपने आपको बेहतर और फिट महसूस करते है। वह प्रतिदिन 10 किलोमीटर की दौड़ लगाते है। इसके अलावा वह टेनिस भी खेलते है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बच्चे इंडोर गेम्स की ओर बढ़ रहे है वह खतरनाक भी है, बच्चों को दौड़ में भाग लेना चाहिए। वहीं पर जो बच्चे टीवी और मोबाइल से चिपके रहते है। उन्हें भी अपने आपको फिट और हेल्दी रहने के लिए आउटडोर गेम्स में हिस्सा लेना चाहिए।
