सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने मकर संक्रांति पर्व पर लगाया भंडारा
कुरुक्षेत्र, 14 जनवरी : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में महिलाओं को बूस्टर किट प्रदान की गई। साथ ही ट्रस्ट की ओर से समाजसेवी भीम मित्तल व बंसी मित्तल द्वारा ब्रैड पकौड़े, चाय एवं हलवे के विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल द्वारा की गई। मित्तल ने सभी प्रदेश वासियों एवं कुरुक्षेत्र वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्य देव के उत्तरायण होने पर उजाले में वृद्धि के प्रतीक पर्व मकर संक्रांति पर सभी का जीवन प्रकाशमान हो। जैसे मकर राशि में सूर्य का तेज बढ़ता है, उसी तरह आमजन को अच्छा स्वास्थ्य और सुख समृद्धि मिले। इस शुभ अवसर पर अपनी को-स्पोंसर डाबर के सहयोग से जरूरतमंद महिलाओं को इम्यूनिटी बूस्टर किट दी गई। ब्रैड पकौड़े का विशाल भंडारा लगाया गया। जहां पर आने जाने सभी राहगीर व साधु संतों मे ब्रैड पकौड़े तथा चाय वितरित की गई। इस अवसर पर समाजसेवी भीम मित्तल व बंसी मित्तल ने कहा कि सेवा ट्रस्ट टीम द्वारा हमेशा ही सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लिया जाता है तथा जन कल्याण के बहुत ही सहरानीय कार्य किये जा रहे है। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं सेवा ट्रस्ट के संगठन सचिव रविंद्र शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। यह त्यौहार सभी के जीवन मं सुख, शांति, और समृद्धि लेकर आए। सूर्य देव की कृपा से आपके घर में हमेशा उजाला और खुशियां बनी रहें। मास्टर रमेश गुप्ता व तेजस मित्तल ने बताया कि इस कड़ी में अब तक संस्था द्वारा स्कूली छात्रों, ब्लड डोनेशन कैम्प, वृद्धाश्रम, स्लम एरिया के लोगों, आशा वर्कर्स, कुष्ठ आश्रम, स्वास्थ्य, सफाई कर्मी व खिलाड़ियों के लिए 1750 से ज्यादा सम्मान समारोह आयोजित कर लगभग 8 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया के सौजन्य से डाबर बूस्टर किट वितरित की जा चुकी है।
फोटो परिचय : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के सदस्य व पदाधिकारी मकर संक्रांति पर्व पर महिलाओं को किट वितरित करते हुए।
