*जे.एस.टी. ने होनहार कर्मियों को मोटरसाइकिल भेंट कर किया प्रोत्साहित*
सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। आज के दौर में जहां युवा विदेश जाकर बेहतर रोजगार बनाने के लिए डंकी मार्ग चुनने को भी तैयार है, वहीं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में युवाओं को बेहतर रोजगार और सैलरी प्रदान करने में जीएसटी अहम भूमिका निभा रहा है। जे.एस.टी. के संचालक अमरजीत सैनी बब्बू ने बताया कि जे.एस.टी. बीते कई वर्षों से पढ़े-लिखे, होनहार युवाओं को अपने ही देश, अपने ही शहर में बेहतर रोजगार प्रदान कर समाज और देशहित में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
इसी कड़ी में ऐसे कई होनहार कर्मियों को जे.एस.टी. परिसर में आयोजित लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम के दौरान मोटरसाइकिल भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। अमरजीत सैनी बब्बू ने कहा कि जे.एस.टी. एक अमेरिकन कंपनी है। इसकी कुरुक्षेत्र शाखा के माध्यम से आउटसोर्सिंग माध्यम से युवा शक्ति को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। इससे वे अपने ही शहर में रहकर रोजगार प्राप्त कर समाज हित में अपना योगदान दें रहे हैं। उन्हें डंकी मार्ग से विदेश जाने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर अमेरिका से पहुंचे कंपनी के निदेशक जंगशेर सिंह तम्बड़, सौरभ चौधरी, प्रियंका तम्बड़ आदि भी मौजूद रहे।
बॉक्स
*समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही जे.एस.टी.*
गौरतलब है कि जे.एस.टी. संस्थान द्वारा कुरुक्षेत्र में लगातार युवाओं को बेहतर रोजगार देने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया जा रहे हैं। पौधारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की मदद करना जैसी कई सामाजिक गतिविधियों में जे.एस.टी. संस्थान लगातार अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *