प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित लोहड़ी के त्यौहार पर युवाओं संग बुजुर्गों ने भी की मस्ती
कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी : प्रेरणा वृद्धाश्रम में हर त्यौहार की भांति लोहड़ी का पावन त्यौहार भी बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी युवाओं संग खूब मस्ती की। जेसीआई क्लब कुरुक्षेत्र के सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। लोहड़ी की आग को प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला ने प्रज्वलित किया। प्रेरणा वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने जेसीआई क्लब के युवा सदस्यों के साथ मिलकर भजन कीर्तन और लोहड़ी के चारों तरफ मस्ती से डांस किया। अग्नि को रेवड़ी मूंगफली और मक्की के दाने अर्पित करते हुए सभी ने सुंदर मुंदरिये हो तेरा कौन बेचारा हो गीत का बड़े श्रद्धा भाव से गाया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रहने वाली शमा मेहरोत्रा, सीता और बलविंदर कौर ने सुंदर गीतों से सभी का मनोरंजन किया। जेसीआई क्लब के सदस्यों ने प्रेरणा संस्था का आभार व्यक्त किया कि उनको यहां पर आकर लोहड़ी मनाने का और बुजुर्गों के साथ अपनी खुशियां बांटने का शुभ अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, मोनिका सिंगला, रेणु खुंगर, डा. ममता सूद, जसवीर गुंबर, हरकेश पपोसा, अनिल, नरेश गर्ग, आशीष मल्होत्रा, सुमित बंसल, संदीप मारवाह, राजेश आनंद, गगन सुधा, विवेक भारद्वाज, परमवीर सिंह, प्रिंस, पूर्णिमा मल्होत्रा, रजनी, सीमा, हरलीन कौर, चारु बजाज, डा. माधवीका मदान, सोनिका भारद्वाज, पूजा इत्यादि सपरिवार मौजूद रहे।
