*कीर्ति खोसला प्रधान, दिनेश छाबड़ा सचिव, दिनेश अनेजा कोषाध्यक्ष नियुक्त*
सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बीती रात रेलवे रोड स्थित होटल पर्ल मार्क में आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने बतौर मुख्यातिथि, विद्युत विभाग में एस.ई. एम.जी. जिंदल बतौर विशिष्ट अतिथि इस कार्यक्रम में शिरकत की।
वर्ष 2026 की इस नई टीम में कीर्ति खोसला को फीनिक्स क्लब के प्रधान, दिनेश छाबड़ा को सचिव, दिनेश अनेजा को कोषाध्यक्ष, क्लब की महिला विंग विनिक्स की प्रधान ज्योति खोसला, सचिव ममता छाबड़ा, क्लब की जूनियर विंग टिनिक्स का प्रधान कपीश छाबड़ा को पद की शपथ दिलाई गई।
क्लब में शामिल हुए 2 नए सदस्यों प्रवीण वधवा एवं डॉक्टर अर्पित तनेजा को भी शपथ दिलाई गई।
क्लब के पूर्व प्रधान डॉ. राजेश वधवा ने विधिवत रूप से नए प्रधान कीर्ति खोसला को पदभार संभाला और अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने हेतु संस्था के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। डॉक्टर राजेश वधवा ने वर्ष 2025 के दौरान उनकी टीम द्वारा कराए गए सभी प्रोजेक्टों को विस्तार रूप से बताया। उन्होंने अपनी टीम के सचिव अंशुल जसूजा, कोषाध्यक्ष मनोज परूथी का आभार प्रकट किया। 2025 सत्र में क्लब द्वारा 36 जनहित प्रोजेक्ट किए गए। उन्होंने फीनिक्स क्लब के गठन से अब तक की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।
संस्था के नवनियुक्त प्रधान कीर्ति खोसला ने अपनी नई टीम को शपथ दिलाई और सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वे सबके साथ मिलकर बढ़चढ़कर जनहित कार्यों को करेंगे।
समारोह के मुख्यातिथि पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पूरा करने में सामाजिक संस्थाओं की भी विशेष भूमिका रहती है। फीनिक्स क्लब निरंतर सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी दर्ज कराकर सरकार और प्रशासन को सहयोग देने के साथ-साथ उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कर रहा है। यही वजह है कि आज शहर में फीनिक्स क्लब के नाम से चौंक, फीनिक्स रोड और फीनिक्स पिल्लर स्थापित हैं। उन्होंने क्लब की नई टीम को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि क्लब को जहां कहीं भी जनहित कार्यों हेतु प्रशासन और सरकार के सहयोग की आवश्यकता होगी उन्हें प्रशासन और सरकार का सहयोग मिलता रहेगा।
समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. निधि कक्कड़, मलविंदर कौर ने किया। समारोह का आरंभ गायत्री मंत्र और समापन राष्ट्र गान से हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी सदस्यों ने मिलकर लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया।
कार्यक्रम में स्वामी हरिओम दास परिव्राजक, नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन उमा सुधा, सुरिंदर ढींगरा सहित क्लब के सभी सदस्य अपने परिजनों सहित शामिल हुए।
फोटो परिचय : फीनिक्स क्लब की नई टीम शपथ ग्रहण करते हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एवं क्लब के सदस्य।
