रेवाड़ी एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल नेतृत्व में नववर्ष पर रेवाड़ी पुलिस को मिली पहली बड़ी कामयाबी।
आरोपियों से दो देशी कट्टे, एक पिस्टल, एक मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार बरामद।
*आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा, सदर रेवाड़ी, माडल टाऊन, शहर रेवाड़ी, तथा जिला झज्जर के थाना असोदा व जिला जींद के थाना सिविल लाईन में मारपीट, लूट-डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास,अवैध हथियार रखने आदि संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक मामले है दर्ज है* ।*
:: रेवाड़ी पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा कर प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी हैडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह ने बताया कि एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। एसपी महोदय के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चलाई जा रही अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश मुहिम अंतर्गत सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह टीम ने गत वर्ष 15 अक्टूबर को अंकित उर्फ चमन हत्या कांड में वांछित एक 5 हजार के इनामी बदमाश सहित चार बदमाशो को मुठभेड़ (एनकाउंटर) के बाद धर दबोचने में विशेष सफलता हासिल की है।
सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम को शनिवार रात विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि गत वर्ष थाना शहर रेवाड़ी में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी गांव गोकलगढ़ निवासी एक इनामी बदमाश हर्ष उर्फ तोतला उर्फ चिता अपने ही गांव के नीरज उर्फ अज्जु, रोहतक के गांव भाली आनंदपुर निवासी विकास उर्फ मोटू व जिला जींद के गांव गुड़ा खेड़ा निवासी रितिक के साथ बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार होकर धारूहेड़ा की तरफ से रेवाड़ी आ रहे हैं। आरोपियों पर मारपीट, लूट-डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास,अवैध हथियार रखने एक दर्जन से अधिक मामले है दर्ज है। और आरोपी हर्ष उर्फ तोतला उर्फ चिता पर पुलिस ने 5 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा है।
शनिवार की रात जब सीआईए रेवाड़ी की टीम ने धारूहेड़ा से रेवाड़ी रोड नजदीक मसानी बैराज के पास एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, तो उसने रुकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने सरकारी गाड़ी से उसका पीछा करना शुरू किया। आरोपी चालक स्विफ्ट कार को तेज गति से भगाकर गांव मीरपुर की ओर ले गया। पुलिस के लगातार पीछा करने पर चालक ने जीतपुरा से मीरपुर की ओर कच्चे रास्ते पर कार रोक दी। खुद को घिरा हुआ देख कार से उतरे चार बदमाशो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायर शुरू कर दिए। जिसमे से एक गोली एएसआई अक्षय की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद आरोपियों ने दोबारा फायरिंग शुरू कर दी।
*जवाबी फायरिंग में हुए घायल-*
डीएसपी हैडक्वार्टर ने बताया कि पुलिस टीम ने अपनी जान बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह, एसआई जितेंद्र व एएसआई अक्षय ने आत्मरक्षा में अपनी-अपनी सरकारी पिस्टल से गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली हर्ष उर्फ तोतला उर्फ चिता व एक गोली विकाश उर्फ मोटू के पैर में लगी। घायल होते ही वह जमीन पर गिर पड़े, अन्य दो आरोपी नीरज उर्फ अज्जु व रितिक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
*बरामदगी* – आरोपियों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टे, एक पिस्टल, एक मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस और बिना नंबर की स्विफ्ट कार बरामद की। घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
*अपराधिक रिकॉर्ड* – डीएसपी हैडक्वार्टर ने बताया कि अपराधिक रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी हर्ष उर्फ तोतला उर्फ चिता के खिलाफ थाना रामपुरा, सदर रेवाड़ी, तथा शहर रेवाड़ी में मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने आदि संगीन धाराओं में 6 मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी विकाश उर्फ मोटू के खिलाफ थाना माडल टाऊन, सदर रेवाड़ी, तथा तथा जिला झज्जर के थाना असोदा में लूट-डकैती,हत्या, हत्या का प्रयास,अवैध हथियार रखने आदि संगीन धाराओं में 4 मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी नीरज उर्फ अज्जू के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में मारपीट व हत्या के दो मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी रितिक के खिलाफ जिला जींद के थाना सिविल लाईन में मारपीट का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की नीयत से फायर करने और अवैध हथियार रखने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं मुठभेड़ पर एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने अपराधियों को स्पष्ट एवं कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अपराधियों के लिए जिला रेवाड़ी में कोई स्थान नहीं है। अपराधी अपराध छोड़ दें या जिला रेवाड़ी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की रडार पर अभी कई कुख्यात अपराधी है जिन पर भी जल्दी शिकंजा कस लिया जाएगा,पुलिस द्वारा लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबीश दी जा रही है।
