-कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा व कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने डेयरी फार्मर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 7वें अंतरराष्ट्रीय डेयरी कृषि मेले का किया निरीक्षण
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा और सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड पर डेयरी फार्मर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 7वें अंतरराष्ट्रीय डेयरी कृषि मेले में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने मेले का निरीक्षण भी किया। इस मेले में सैकड़ों प्रकार के पशु, डेयरी से संबंधित उपकरण, पशुओं की दवाएं, कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले कृषि यंत्र भी शामिल किए गए। इन यंत्रों से संबंधित कंपनी किसानों को कृषि यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवा रहे थे।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में 1100 ग्राम दूध प्रति व्यक्ति उत्पादन हो रहा है, जो पहले से बढ़ा है। अब किसानों ने कृषि कार्यों के साथ-साथ डेयरी कार्य को करने में भी जोर दिया है। इसी तरह प्रदेश के किसान 15 लाख अनाज को प्रति वर्ष बफर स्टोर को देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए मछली पालन की योजना लागू किया है। देश में 17 राज्य समुद्र से दूर हैं, इन राज्यों में मछली पालन को जोरों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों के पास विभिन्न योजनाओं के पैसे आने शुरू हुए हैं। इसके साथ ही कई प्रकार की योजनाएं भी सरकार ने लागू की हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले सरकार के संज्ञान में धान खरीद में गलत गेट पास होने का मामला संज्ञान में आया। इस मामले की जांच की गई और जांच के बाद 39 सेक्रेटरी को सस्पेंड किया गया। जिसके खाता में पैसा गया है, उन खातों को सीज किया गया है। सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सभी योजनाओं को ऑनलाइन किया हुआ है। जो भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार है।
सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि डेयरी फार्मर एसोसिएशन द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं, जिनमें मुख्य रूप से डेयरी किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए योजनाएं शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशुधन मिशन और डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड शामिल हैं। ये कार्यक्रम पशु स्वास्थ्य, दूध परीक्षण और सहकारी समितियों के गठन पर केंद्रित हैं, ताकि किसानों की आय बढ़े और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। हरियाणा में डेयरी फार्मर एसोसिएशन द्वारा हाल ही में किसान मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को डेयरी खोलने के लिए सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों को प्रदेश सरकार की नीतियों का लाभ उठाना चाहिए।
