हरियाणा रोडवेज द्वारा महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से कई रूटों पर नई बस सेवाएं शुरू की गई हैं, वहीं कुछ बसों के समय और रात्रि ठहराव में भी बदलाव किया गया है। ये सभी निर्णय जनहित और सार्वजनिक मांग के आधार पर लिए गए हैं जिससे सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। महेंद्रगढ़ से दिल्ली जाने वाली एक प्रमुख बस, जो पहले सुबह साढ़े पांच बजे महेंद्रगढ़ से चलती थी, अब उसका रात्रि ठहराव सेहलंग में कर दिया गया है। यह बस अब सुबह पांच बजे सेहलंग से रवाना होकर बवाना, मालडा, लावन, भगडाना और माजरा होते हुए सुबह साढ़े पांच बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।इससे रूट पर अतिरिक्त लाभ के रूप में यात्रियों को सुबह जल्दी और नियमित समय पर दिल्ली पहुंचने में आसानी होगी। दिल्ली से वापसी में यह बस नारनौल बस डिपो तक आएगी और वहां से दोपहर तीन बजे रवाना होकर करीब तीन बजकर पचास मिनट परमहेंद्रगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद महेंद्रगढ़ से तीन बजकर पचास मिनट पर यह बस झूक, अगिहार, खेड़ी, तलवाना होते हुए रात्रि ठहराव के लिएसेहलंग पहुंचेगी। इससे नारनौल जिला मुख्यालय जाने वाले कई गांवों के लोगों कोआवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा गांव सोलहा रूट पर भी यात्रियों की मांगको देखते हुए नई बस सेवा शुरू की गई है। पहले इस रूट पर केवल सुबह की बस चलती थी, लेकिन अब विद्यार्थियों और ग्रामीणयात्रियों की मांग पर शाम के समय भी बस चलाई जा रही है। यह बस महेंद्रगढ़ से दोपहरदो बजकर चालीस मिनट पर चलकर विभिन्न गांवों से होती हुई लगभग तीन बजकर बीस मिनट परसोलहा पहुंचेगी। वहीं महेंद्रगढ़–सेहलंगरूट पर दोपहर के समय कोई बस सेवा नहीं थी। अब इस कमी को दूर करते हुए दोपहर बारहबजकर पैंतीस मिनट पर नई बस सेवा शुरू की गई है। यह बस माजरा, लावन, मालडा और बवाना होते हुए करीब एक बजकर बीस मिनट पर सेहलंग पहुंचेगीऔर वहां से वापसी में एक बजकर बीस मिनट पर महेंद्रगढ़ के लिए रवाना होगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि जिन रूटों परबस सेवाएं शुरू की गई हैं,वहां पहले से यात्रियों की भीड़ रहतीथी और लगातार जनता की मांग सामने आ रही थी। यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए इनरूटों पर बस संचालन शुरू किया गया है, जिससेक्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *