विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जताया आभार*
असंध 8 जनवरी।    असंध विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक योगेन्द्र राणा ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में लगभग 1 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से संपन्न हुए 16 विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने इन परियोजनाओं को जनता को समर्पित करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
विधायक योगेन्द्र राणा ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही आज असंध के हर वार्ड में विकास की बयार बह रही है। इन कार्यों से शहर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और आमजन को जलभराव व खराब रास्तों से निजात मिलेगी।
लोकार्पित किए गए मुख्य विकास कार्य:
 * वार्ड 16: सुनील गोयल (कुरलन वाले) के घर से गुलाब सिंह होते हुए राजकुमार पांचाल के घर तक नाली निर्माण (8.46 लाख)।
 * वार्ड 13: जैन धर्मशाला से ज्योति पार्षद के घर तक नाली का कार्य (8.46 लाख)।
 * वार्ड 4: मनोहर लाल गोयल के घर से सुदेश जमदारणी के घर तक गली निर्माण (12.68 लाख)।
 * वार्ड 12: महिला पुलिस थाने से पुलिस स्टेशन तक गली निर्माण (8.41 लाख)।
 * वार्ड 12: पांडे प्रेस से आशीष जैन के घर तक गली निर्माण (8.44 लाख)।
 * वार्ड 3: मान आटा चक्की से छाबरा साइकिल की दुकान तक गली निर्माण (8.42 लाख)।
 * वार्ड 6: हरदीप सिंह के घर से फूल कुमार के घर तक गली निर्माण (5.06 लाख)।
 * सालवन रोड: भगवान परशुराम चौक का भव्य निर्माण कार्य (8.47 लाख)।
 * वार्ड 5: सिंगल धर्मशाला से पवन करियाना स्टोर तक गली निर्माण (8.43 लाख)।
 * वार्ड 13: कांता प्रधान के घर से सुमित गर्ग के घर तक गली निर्माण (8.44 लाख)।
 * वार्ड 5: गणेश मंदिर से सत्ता भाट के घर तक गली की मरम्मत/रिपेयर (8.46 लाख)।
 * वार्ड 15: अशोक राणा के घर से लाड्डी गुरदेव के घर तक गली निर्माण (12.69 लाख)।
 * वार्ड 2: नरसी नाई के घर से पृथ्वी नाई के घर तक गली निर्माण (10 लाख)।
 * वार्ड 15: दर्शन सेठी के घर से वाटर सप्लाई होते हुए बाईपास तक गली निर्माण (8.42 लाख)।
 * वार्ड 8: सिंदर सुनार के घर से गोली वाला पंडित होते हुए साल्वन रोड तक गली निर्माण (21 लाख)।
 * शहर: चानना स्टूडियो से कबर चौक एवं पुलिस थाने वाली गली का विशेष निर्माण कार्य (42.37 लाख)।
हाउस की बैठक और विकास कार्यों की समीक्षा:
उद्घाटन कार्यक्रमों के पश्चात विधायक योगेंद्र राणा ने नगर पालिका कार्यालय में शहर के सभी पार्षदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की । बैठक के दौरान प्रत्येक वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। विधायक ने पार्षदों द्वारा उठाई गई स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
विधायक राणा ने कहा कि हमारा लक्ष्य असंध को एक स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाना है उन्होंने अधिकारियों और पार्षदों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि विकास की गति रुकने न पाए और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन सुनीता अरडाना, वाइस चेयरमैन राजिंद्र ढींगड़ा, मार्केट कमेटी असंध चेयरमैन प्रवीण राणा, वाइस चेयरमैन राम अवतार जिंदल, सहित सभी पार्षदगण, नगरपालिका के सभी अधिकारीगण और पार्टी के समस्त निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *