ट्रांसपोर्ट नगर में ऑटो मार्केट होगी शिफ्ट, सडक़, जलापूर्ति, सीवरेज, बरसाती पानी निकासी व पार्किंग के होंगे कार्य।
जनता की सुविधाओं के अनुरूप किए जा रहे विकास कार्य- जगमोहन आनंद, विधायक।
शहर का तेजी से हो रहा विकास- रेनू बाला गुप्ता, महापौर।
करनाल 8 जनवरी, विधायक जगमोहन आनंद व महापौर रेनू बाला गुप्ता ने गुरूवार को करीब 12 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से शुरू होने वाले 13 विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। इनमें हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण के 2 तथा नगर निगम करनाल के 11 कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर सम्बंधित वार्ड पार्षद संकल्प भंडारी, सुभाष चंद, अंकित तितोरिया, अमृत लाल जोशी, ईश कुमार गुलाटी तथा प्रियंका देवी व पार्षद प्रतिनिधि युद्घवीर सैनी व नगर निगम से कार्यकारी अभियंता ओ.पी. करदम, प्रदीप कल्याण तथा सम्बंधित सहायक व कनिष्ठï अभियंता मौजूद रहे।
इस कड़ी में सबसे पहले उन्होंने सेक्टर-4 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ऑटो मार्केट स्थानांतरित करने से पहले सडक़ों की विशेष मरम्मत, जलापूर्ति, सीवरेज, बरसाती पानी निकासी तथा पार्किंग के दो कार्यों की शुरूआत की। इस दोनो परियोजनाओं पर करीब 6 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत आएगी।
इसके पश्चात उन्होंने वार्ड 6 में 1 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से होने वाले 3 विकास कार्यों, वार्ड 14 में 1 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से 5 विकास कार्यों, वार्ड 13 में 23 लाख 61 हजार रुपये की लागत से होने वाला 1 विकास कार्य, वार्ड 15 में 45 लाख 17 हजार रुपये की लागत से होने वाले 1 विकास कार्य तथा 1 करोड़ 87 लाख रुपये से पिंगली डेयरी कॉम्पलैक्स की चार दीवारी के कार्य की विधिवत शुरूआत की।
नगर निगम द्वारा यह करवाए जाएंगे कार्य-
1. वार्ड 6 मंगल कॉलोनी की ढेहा बस्ती की मुख्य सडक़ तथा अंदर की लिंक गलियों में सीवर लाईन डाली जाएगी। इस कार्य पर 83 लाख 25 हजार रुपये की लागत आएगी।
2. वार्ड 6 के जुण्डला गेट स्थित सब फायर स्टेशन का नवीनीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर 8 लाख 15 हजार रुपये की लागत आएगी।
3. वार्ड 6 में जुण्डला गेट के नजदीक ओवर हैड वाटर टैंक से गुरू ब्रह्मïानंद चौक तक जाने वाली सडक़ का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर 24 लाख 80 हजार रुपये की लागत आएगी।
4. वार्ड 14 के मोची मौहल्ला में विभिन्न जगहों पर खुली ड्रेन को कवर किया जाएगा। इस कार्य पर 35 लाख 53 हजार रुपये की लागत आएगी।
5. वार्ड 14 के सदर बाजार व साथ लगते क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर खुली ड्रेन का कवर किया जाएगा। इस कार्य पर 31 लाख 98 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
6. वार्ड 14 इंदिर कॉलोनी व रमेश नगर में विभिन्न जगहों पर खुली ड्रेन का कवर किया जाएगा। इस कार्य पर 24 लाख 81 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
7. वार्ड 14 में संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल व भीम नगर में सीमेंट कंक्रीट की सडक़ बनाई जाएगी। इस कार्य पर 10 लाख 85 हजार रुपये की लागत आएगी।
8. वार्ड 14 की इंदिरा कॉलोनी व पुराने मोची मौहल्ला की विभिन्न गलियों को सीमेंट कंक्रीट से पक्का किया जाएगा। इस कार्य पर 66 लाख 44 हजार रुपये की लागत आएगी।
9. वार्ड 13 सदर बाजार की वकीलपुरा कॉलोनी में सामुदायिक केन्द्र का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर 23 लाख 61 हजार रुपये की लागत आएगी।
10. वार्ड 15 की गुड़ मंडी, बांसो गेट व कलंदरी गेट क्षेत्र में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक टाईलों की गलियों तथा सीवरेज लाईन डाले जाने के कार्य किए जाएंगे। इस कार्य पर 45 लाख 17 हजार रुपये की लागत आएगी।
11. पिंगली डेयरी कॉम्पलैक्स के दोनो हिस्सों की चारदीवारी करवाई जाएगी। इस कार्य पर 1 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत आएगी।
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि शहर में सभी विकास कार्य जनता की सुविधाओं के अनुरूप ही करवाए जा रहे हैं। शहर में विकास की रफ्तार निरंतर आगे बढ़ रही है। करनाल के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी तथा करनाल के हर कोने तक विकास की रोशनी पहुंच रही है, जिनका शहरवासी लाभ उठा रहे हैं। करनाल नगर निगम में विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी एवं आवासन मामले मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य करवाएं जा रहें है और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को लाभ मिल सके, इस पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का सही इस्तेमाल हो और करनाल स्वच्छ व सुंदर दिखे, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि विभिन्न वार्डो में करीब 12 करोड़ रुपये के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया गया है। शहर में विकास का पहिया निंरतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि करनाल का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है, शहर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में एवं विधायक जगमोहन आनंद के सहयोग से निरंतर विकास कार्य करवाएं जा रहें है, जिसका जनता को लाभ मिल रहा है।
