थानेसर हल्के का किया जा रहा है चहुंमुखी विकास
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर अनाज मंडी के विकास कार्यों पर प्रदेश सरकार की तरफ से 4 करोड़ 67 लाख 46 हजार रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इस बजट से थानेसर अनाज मंडी की पार्किंग, सर्विस रोड व अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सोमवार को थानेसर अनाज मंडी में मार्केट कमेटी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने थानेसर अनाज मंडी में 4 करोड़ 67 लाख 46 हजार रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत रूप से शिलान्यास किया। इस राशि से दुकान नंबर 94 से 124 के पीछे व बूथ नंबर 402 से 432 के सामने पार्किंग निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही दुकान नंबर 1 से 31, दुकान नंबर 63 से 93 दुकान नंबर 94 से 124, दुकान नंबर 125 से 143 के पीछे सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से मौजूदा चार दिवारी को भी ऊंचा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से थानेसर हल्के का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। इस शहर के हर वार्ड और कस्बे में विकास कार्य किए जा रहे है। इस हल्के के विकास कार्यो पर बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा, मार्किट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, वाइस चेयरमैन शशिकांत जैन, पार्षद मुकंदलाल सुधा,पार्षद मनिन्द्र छिंदा, दयाल, मुलख राज अनेजा, पंकज, संजीव सिकरी, राजीव गर्ग, अंशुल, प्रवीण ढींगरा उपस्थित रहे।
