99 लोगों के दुख हुए शरीक, समाजसेवी में सेवा करने वाले 22 व 10 होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र,  2 जनवरी
हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा  के अध्यक्ष रामकुमार रंबा ने शुक्रवार को देर सायं सिरसला रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महासभा ने वर्ष 2025 में समाज में कई लोगों के आपसी लड़ाई-झगड़े व अन्य घरेलू झगड़े को दोनों पक्षों से बातचीत कर सुलझाने का प्रयास किया जो काफी हद तक लोगों के झगड़ों को सुलझाया गया। जो वर्ष 2025 में 271 लोगों के समझौते करवाए गए। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा खोरी, भ्रष्टाचारी आदि समाप्त करने के लिए 37 जगहों पर नुक्क्ड़ सभाएं कर लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। महासभा की ओर से 99 जगहों पर जाकर लोगों के दुख-सुख में शरीक हुआ और पीड़ित परिवारों के दुख सुख बांटा और समाज में अच्छे काम करने व लोगों क सेवा करने में 22 व्यक्तियों व स्कूल में खेलों व पढ़ाई में मेरिट आने वाले 10 बच्चों को सम्मानित किया गया। रंबा ने जानकारी देते हुए कहा कि कुल 439 कार्य इस सभा द्वारा किए गए। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। आत्मनिर्भर विकसित भारत बनाने में अहम भूमिका निभा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी का सपना पूरा करेंगे। रंबा ने कहा कि कार्यकारिणी सदस्यों से अपील की कि सच्चाई व ईमानदारी निष्ठावान से कार्य करें।  नववर्ष में सभी संकल्प लेकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और सभी अपने देश की बनी हुए समान का इस्तेमाल करके देश को मजबूत बनाने का कार्य करें। विदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल न करें और प्रदूषण को खत्म करने के लिए पेड़-पौधे व सफाई अभियान चलाएंगे और जो नीति सरकार बनाती है उसका प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक कर ताकि उन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *