शहरवासियों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की मिली सौगात, नव वर्ष में भी कई बड़ी परियोजनाएं होंगी मुकम्मल- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त।
करनाल 31 दिसंबर, महापौर रेनू बाला गुप्ता ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर सभी शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की भावपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही हमारा शहर ओर अधिक समृद्ध व आकर्षक बना है।
महापौर ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अनेक विकास कार्य पूर्ण कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई हैं। सडक़ें, जल आपूर्ति एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी तथा केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल जी का धन्यवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी विकास का पहिया लगातार दौड़ता रहेगा। नई योजनाओं से शहरवासियों को और अधिक लाभ मिलेगा तथा समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में करनाल शहर ने राष्टï्रीय स्तर पर तीसरा तथा राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। इसके चलते करनाल को पहली बार राष्टï्रपति अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। हमारा प्रयास है कि इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में ओर मेहनत करके करनाल को देश का नम्बर वन स्वच्छ शहर बनाया जाए। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की है कि स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करें तथा शहर को आदर्श रूप प्रदान करने में योगदान दें।
निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने नव वर्ष के आगमन पर तमाम जिलावासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की है और नूतन वर्ष 2026 सबके लिए मंगलमय हो, इसकी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष की तरह नववर्ष में भी शहरवासियों को कई परियोजनाओं के पूरा होने की सौगात मिलेगी, इसके लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इन परियोजनाओं में शहर का सौंदर्यकरण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, पर्यावरण संरक्षण तथा शहर की स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। इनसे लोगों की जीवनशैली ओर बेहतर होगी और अपने शहर से उनका जुड़ाव ओर मजबूत होगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में विभिन्न प्रकार के करीब 183 विकास कार्य पूर्ण हुए हैं। इन कार्यों पर करीब 22 करोड़ 46 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। पुराने बस स्टैंड के पीछे स्ट्रीट वैंडिंग जोन का निर्माण किया गया है। इस पर करीब 35 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। गांव कैलाश में कबड्डïी हाल का निर्माण करवाया गया है। इस कार्य पर करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत आई है।
बड़े विकास कार्यों में स्मार्ट वाटर सप्लाई के लिए स्काडा परियोजना का कार्य मुकम्मल हो चुका है। इस कार्य पर 35 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत आई है।
1. दिव्य नगर योजना के तहत 8.5 किलोमीटर लम्बाई की 6 सडक़ों पर सौंदर्यकरण के कार्य करवाए जाने का कार्य शुरू हो चुका है। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत आएगी।
2. शहीद उधम सिंह चौक से मेरठ रोड टी-पाँयट तक ग्रीन बेल्ट रोड़ का सुदृढ़ीकरण कार्य प्रगति पर है। इस कार्य पर करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
3. पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में कॉमर्शिलय स्पेस परियोजना का कार्य प्रगति पर है। यह कार्य मार्च 2026 तक मुकम्मल कर लिया जाएगा। इस पर करीब 27 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
4. रेलवे रोड़ स्थित जिला पुस्तकालय के नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है। इस कार्य पर करीब 7 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत आएगी।
5. नेशनल हाईवे-44 स्थित नगर निगम की सीमा में आने वाले 7 फ्लाईओवर अंडरस्पेस पर पेंटिंग से सौंदर्यकरण कार्य करवाए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 22 लाख 98 हजार रुपये की लागत आएगी।
6. सफाई मित्रों की सुविधा के लिए विभिन्न जगहों पर हाजिरी शैडो का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य पर करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत आएगी।
7. गांव बलड़ी में पौंड का कायाकल्प किया जा रहा है। इस कार्य पर करीब 78 लाख 14 हजार रुपये की राशि खर्च होगी।
8. गांव दहा में पौंड का कायाकल्प किया जा रहा है। इस कार्य पर करीब 51 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
9. शहर की विभिन्न जगहों पर आकांक्षी शौचालयों का निर्माण किया जाना है। फिलहाल 13 जगहों को चिन्हित कर प्रक्रिया शुरू की गई थी। इन पर करीब 2 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत आएगी। उपरोक्त 13 में से 6 आकांक्षी शौचालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा शेष पर कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है।
1. दिव्य नगर योजना के तहत शहर के 20 बड़े पार्कों तथा 16 चौक-चौराहों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब साढे 9 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
2. वार्ड नम्बर 15 से 20 में विभिन्न जगहों पर सीवरेज लाईनों का बदला जाएगा। इस कार्य पर करीब 44 लाख 87 हजार रुपये की लागत आएगी।
3. वार्ड नम्बर 15 में आवश्यकतानुसार नई सीवरेज लाईन डाली जाएगी। इस कार्य पर 45 लाख 16 हजार रुपये की लागत आएगी।
4. पिंगली डेयरी कॉम्पलैक्स के लिए चार दीवारी का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 1 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत आएगी।
5. पिंगली डेयरी कॉम्पलैक्स में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक टाईल लगाए जाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 24 लाख 19 हजार रुपये की लागत आएगी।
6. स्टोरम वाटर निकासी व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए स्काडा परियोजना लाई जा रही है। इस कार्य पर करीब 22 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इस कार्य का टैण्डर लगाया जा रहा है।
7. पश्चिमी जमुना नहर पर स्ट्रीट फूड हब का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए एक एजेंसी द्वारा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
8. पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, पुराने नगर निगम कार्यालय स्थल तथा राम लीला ग्राउंड क्षेत्र में मल्टी लेयर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए एजेंसी हायर की जा रही है।
वार्ड नम्बर चल रहे विकास कार्य लागत (लाख रुपये में)
1 7 235.03
2 5 111.33
3 15 438.70
4 9 268.21
5 12 459.65
6 11 885.28
7 12 340.34
8 4 82.77
9 13 146.84
10 7 110.96
11 7 121.76
12 11 752.93
13 5 2866.58
14 7 199.42
15 4 56.14
16 4 55.79
17 6 46.60
18 6 47.84
19 12 405.12
20 9 221.11
