एसडीएम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जागो ग्राहक जागो अभियान के पखवाड़े के अंतर्गत ग्राहकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक कराया।
रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन सभागार में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई द्वारा ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम सुरेश दलाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी रमेश सचदेवा, मुख्य वक्ता के रूप में के.सी गर्ग जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गुड़गांव ने शिरकत की। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आर.बी यादव ने की। इस ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी में शहर के सभी वर्गों से अनेक गणमान्य व्यक्तियों व संगठनों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से गुड़गांव से पधारे मुख्य वक्ता ने ग्राहक से जुड़े हुए अनेक पहलुओं पर गहराई से अपने विचार व्यक्त कियें वही प्रोजेक्ट के माध्यम से भी ग्राहकों को जागरूक करने का प्रयत्न किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में ग्राहकों को हर्ष स्तर पर जागरूक रहने का निवेदन करते हुए उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के ब्रास मार्केट दुकान नंबर 63 में ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र भी खोला गया है जिसमें प्रत्येक रविवार को शिकायत सुनने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी वहां उपस्थित रहते हैं व वह सरकार के अनेक प्लेटफार्म के माध्यम से ग्राहकों की शिकायत का निवारण करने का प्रयास पर्यटन करते हैं, इस मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला रेवाड़ी के प्रधान विवेक ढींगरा, दिनेश सैनी, जिला संगठन मंत्री कृष्ण कुमार, जिला सचिव धीरज शर्मा जांगड़ा, कार्यक्रम के संयोजक शिव कुमार, बिहारी लाल, तरुण, एडवोकेट नरवीर, एडवोकेट नितेश अग्रवाल, एडवोकेट सुनीता यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
