कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सामुदायिक केंद्र का निर्माण होने के बाद हजारों लोगों को फायदा होगा। इस परियोजना को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
वे शनिवार को सेक्टर–3, वार्ड–13 में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसमें पहले उन्होंने सैक्टर तीन में 1 करोड़ 90 लाख की लागत से बनने जा रहे नए सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। उन्हें कहा कि सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास केवल एक निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि सामूहिक संकल्प का उद्घोष है।
यह केंद्र आने वाले समय में सेवा, संवाद और संस्कारों का जीवंत केंद्र बनेगा—जहाँ समाज जुड़ेगा, युवा आगे बढ़ेंगे और संस्कृति सशक्त होगी।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद दुष्यंत बक्शी, वार्ड–15 के पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, सुरेश सैनी, रिंकू सैनी, बिट्टू मित्तल, स्वर्ण सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
हमारा विश्वास है—जब विकास जनभागीदारी से होता है, तब वह स्थायी बनता है।
