अंबाला, 24 दिसंबर
सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने बताया कि सुशासन दिवस पर 25 दिसम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत भवन अम्बाला शहर में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। सुशासन दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर सीईओ जिला परिषद आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक ले रहे थे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का काम करती है। इसी कड़ी में 25 दिसमबर को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला में किया जा रहा हैं। जिसके मुख्यअतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होगें। उन्होंने जिला स्तरीय समारोह के सफल आयोजन के लेकर नगर निगम, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग व अन्य सम्बन्धित विभागों की जिम्मेवारी तय करते हुए उन्हें  सभी कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ करने बारे निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि पंचकूला से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का यहां पर वीडियो कॉन्फ्रैंसिग के माध्यम से लाईव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। उन्होने जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी को लाईव प्रसारण के दृष्टिगत एलईडी व नैट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली निगम के अधिकारियों को बिजली की सुचारू व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग के प्रशासनिक अधिकारी अपने स्टाफ सहित कार्यक्रम में शामिल होना सुनिश्चित करें।
बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, डीएसपी विजय कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीआईओ शुभम जोधा, महिला बाल विकास से जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, सांख्यकी अधिकारी मनजीत कौर, डा. ऋषि पाल के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *