करनाल, 23 दिसंबर।
यहां के नव नियुक्त एसडीएम प्रदीप कुमार ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। इसके बाद उन्होंन कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है। इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी का निर्वहन तत्परता से ईमानदारी के साथ करें। किसी भी नागरिक को काम के लिए अनावश्यक चक्कर न कटवाएं। उन्होंने आज सरल केंद्र का निरीक्षण कर लोगों की प्रदत्त सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। सरकारी सेवाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *