कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार परीक्षा शाखा द्वारा यूजी एवं पीजी (वार्षिक) परीक्षा मई-जून 2026 में आयोजित होने वाली प्राइवेट अभ्यथियों के लिए परीक्षा फार्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि यूजी एवं पीजी (वार्षिक) प्राइवेट के लिए फुल पेपर, रीअपीयर, कंपार्टमेंट, एडिशनल, इंप्रूवमेंट, पूर्व छात्र के लिए परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने के लिए आईयूएमएस पोर्टल मई-जून 2026 परीक्षाओं हेतु 23 दिसम्बर 2025 से खोला जा चुका है। उन्होंने बताया कि ऐसे छात्र www.iums.kuk.ac.in पर जाकर प्राइवेट उम्मीदवार के पोर्टल के माध्यम से 11 फरवरी 2026 तक बिना विलम्ब शुल्क अपने परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। वहीं इसके बाद अभ्यर्थी 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच विलम्ब शुल्क नॉर्मल फीस के साथ लेट फीस 500 रुपए, 12 मार्च से 08 अप्रैल के बीच रुपए विलम्ब शुल्क 1000 रुपए, 09 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच 5000 रुपए, 01 मई से 10 मई के बीच लेट फीस 10000 रुपए तथा 11 मई से 20 मई 2026 के बीच लेट फीस 12000 रुपए के साथ परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा से संबंधित विद्यार्थी जो आईयूएमएस पोर्टल पर पहले ही पंजीकृत है ऐसे यूजी, पीजी वार्षिक परीक्षार्थी अपने रीअपीयर फार्म मई-जून 2026 के लिए www.iums.kuk.ac.in पर जाकर दूरवर्ती स्टूडेंट्स पोर्टल द्वारा अपना रीअपीयर फार्म जमा कर सकते हैं तथा इसके लिए परीक्षा शुल्क उपरोक्त तिथि अनुसार ही रहेगा। उन्होंने बताया कि जो प्राइवेट अभ्यर्थी परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् डेट शीट के अनुसार परीक्षा फार्म जमा करेंगे, वे उन परीक्षाओं में शामिल होने का दावा नहीं करेंगे, जो उनके परीक्षा फार्म जमा करने से पूर्व आयोजित हो चुकी हैं। ऐसे अभ्यर्थी/अभ्यर्थी केवल शेष विषयों/पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में ही शामिल होंगे। इसके साथ ही अभ्यर्थी की जिम्मेवारी है कि वह समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर डेटशीट संबंधी शेड्यूल को देखे।
उन्होंने बताया कि सत्र मई-जून 2026 के लिए बी.एड. कार्यक्रम हेतु एडिशनल श्रेणी हेतु परीक्षा फार्म एवं शुल्क प्राइवेट माध्यम से प्राप्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे सभी विद्यार्थी जिन्होंने बी.एड. प्रथम वर्ष/द्वितीय वर्ष/नियमित माध्यम/दूरस्थ माध्यम से उत्तीर्ण किया है तथा जो सत्र मई-जून 2026 के लिए बी.एड. के अंतर्गत अतिरिक्त श्रेणी हेतु आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने परीक्षा फार्म एवं शुल्क संबद्ध महाविद्यालयों के माध्यम से जमा करें, जिसके लिए विस्तृत निर्देश एवं कार्यक्रम बाद में अधिसूचित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वार्षिक यूजी, पीजी प्रोग्राम अभ्यर्थी जो रेगुलर हो संबंधित कॉलेज के माध्यम से किसी भी वर्ग में प्राइवेट अभ्यर्थी के तौर पर आवेदन न करें।
मई-जून 2026 की परीक्षा के लिए आईयूएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 23 दिसम्बर से शुरू
सोनिका वधवा
